Gold Rate Today: हफ्ते के पहले ही दिन गिरे सोने के दाम, चांदी भी ₹100 फिसली, देखें 30 जून के ताजा रेट

30 जून 2025 को सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट गोल्ड ₹97,500 और चांदी ₹1,07,700 प्रति किलो पर पहुंची। जानें देश के प्रमुख शहरों में आज के लेटेस्ट रेट।

Updated On 2025-06-30 14:18:00 IST

10 grams of gold drops below ₹1 lakh mark

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार 30 जून 2025 को भी इन कीमती धातुओं के दामों में नरमी देखने को मिली। जहां सोने की कीमतों में आज ₹10 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी भी ₹100 सस्ती होकर ₹1,07,700 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹97,500 तक पहुंच गई है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹89,300 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते एक हफ्ते में सोने का भाव कुल ₹3,300 तक लुढ़क चुका है, जिससे यह साफ है कि कीमती धातुओं में करेक्शन का दौर जारी है। आइए जानते हैं आज के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताज़ा रेट।

चांदी में भी दिखीं नरमी
सोमवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई। आज 30 जून 2025 को सिल्वर का दाम ₹1,07,700 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में चांदी के दाम लगभग ₹100 तक गिर गए हैं। सोने के साथ-साथ चांदी में भी थोड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड का ताजा रेट

दिल्ली में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹89,440
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹97,560

मुंबई में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹89,290
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹97,410

कोलकाता में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹89,290
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹97,410

चेन्नई में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹89,290
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम-₹97,410

बेंगलुरु में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹89,290
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम-₹97,410

पटना में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹89,290
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹97,410

जयपुर में सोने की कीमतें

  1. 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹89,440
  2. 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम- ₹97,560

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  1. BIS का लोगो जरूर देखें
  2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।  

Tags:    

Similar News