Gold Price Today: मंगलवार को सोने में ₹550 की तेजी, चांदी भी ₹100 महंगी हुई; जानें 8 जुलाई के ताजा रेट

8 जुलाई 2025 को सोने की कीमत में ₹550 और चांदी में ₹100 की तेजी दर्ज की गई। जानें देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के ताज़ा भाव।

Updated On 2025-07-08 13:21:00 IST

Gold Silver Price Today (8 july 2025)

Gold Silver Price Today (8 july 2025): मंगलवार, 8 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज ₹550 महंगा हुआ है और इसका दाम बढ़कर ₹98,900 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹500 की तेजी आई है और अब यह ₹90,600 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो इसमें ₹100 की मामूली तेजी देखी गई है, जिसके बाद इसका रेट अब ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम हो गया है। आइए अब देश के बड़े शहरों - दिल्ली, मुबंई, कोलकाता के ताजा रेट्स देखें।

चांदी की कीमत- 8 जुलाई
मंगलवार, 8 जुलाई 2025 को चांदी के दाम में मामूली बढ़त देखी गई। आज चांदी ₹1,10,000 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। कल यानी सोमवार को इसका रेट ₹1,09,900 था। इस तरह, एक दिन में चांदी ₹100 महंगी हुई है।

देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 

  शहर

 22 कैरेट 

24 कैरेट

दिल्ली 

90,750 प्रति 10 ग्राम

98,990 प्रति 10 ग्राम

मुंबई 

90,600 प्रति 10 ग्राम

98,840 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता

90,600 प्रति 10 ग्राम

98,840 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई

90,600 प्रति 10 ग्राम

98,840 प्रति 10 ग्राम

पटना 

90,600 प्रति 10 ग्राम

98,840 प्रति 10 ग्राम

जयपुर

 90,750 प्रति 10 ग्राम

98,990 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ

90,750 प्रति 10 ग्राम

98,990 प्रति 10 ग्राम

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  1. BIS का लोगो जरूर देखें
  2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
  3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर हो

ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।


Tags:    

Similar News