VinFast SUV: भारत में लॉन्च होगी विनफास्ट VF5, किफायती Electric SUV पर काम तेज
वियतनामी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्यूफ्रैक्चरिंग कंपनी VinFast भारत में एक और नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।
विनफास्ट VF5 भारत में लॉन्च होगी
VinFast SUV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast भारत में एक और नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इस SUV को VinFast VF5 नाम से पेश किया जा सकता है।
VinFast VF5 होगी अगली एंट्री
हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक VinFast भारतीय बाजार में VF5 को एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर लॉन्च कर सकती है। यह SUV किफायती कीमत और कॉम्पैक्ट साइज के चलते शहरी ग्राहकों को टारगेट कर सकती है।
फीचर्स में मिलेगा मॉडर्न टच
- VinFast VF5 में कई आधुनिक और प्रैक्टिकल फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसमें LED हेडलैंप और टेललैंप, 16 से 17 इंच के अलॉय व्हील्स, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।
- इसके अलावा SUV में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, PM 2.5 एयर फिल्टर, लेदरेट सीट्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप, और चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, एयरबैग्स और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज मिलने की संभावना है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
VinFast VF5 को 29.6 kWh और 37.23 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी के दावों के अनुसार यह SUV 326 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर से 136 हॉर्स पावर और 125 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलने की उम्मीद है।
कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक VinFast VF5 की शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये तक जा सकती है।
लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसे 2026 के मध्य तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Tata Punch EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।
(मंजू कुमारी)