Best CNG SUVs: भारत में CNG कारों की डिमांड बढ़ी, ये 5 सीएनजी मॉडल हैं सबसे बेहतर विकल्प
भारत में महंगाई और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के दौर में सीएनसी फ्यूल ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प के तौर पर सामने आया है। देश में कई सीएनजी मॉडल की कई धांसू कारें उपलब्ध हैं।
भारत में CNG कारों की डिमांड बढ़ी
Best CNG SUVs: भारत में CNG कारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब CNG वाहन सिर्फ कम खर्च तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि इनमें बेहतर टेक्नोलॉजी, अच्छा परफॉर्मेंस और मजबूत सेफ्टी फीचर्स भी मिलने लगे हैं। यही वजह है कि CNG कारें अब एक किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बन चुकी हैं। अगर आप भी CNG विकल्प तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 बेहतरीन CNG SUVs और हैचबैक के बारे में बता रहे हैं।
1. Tata Punch iCNG
Tata Punch iCNG में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 73.5 PS पावर और 103 Nm टॉर्क देता है। इसकी खास पहचान ट्विन-सिलिंडर टेक्नोलॉजी है, जिससे बूट स्पेस बेहतर बना रहता है। यह SUV 26.99 km/kg का ARAI माइलेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.23 लाख है और इसे 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली है।
2. Maruti Suzuki Swift S-CNG
नई जनरेशन Swift S-CNG में 1.2-लीटर Z-सीरीज इंजन मिलता है, जो 69.75 PS पावर और 101.8 Nm टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज के मामले में यह कार 32.85 km/kg के साथ सेगमेंट लीडर है। इसकी कीमत ₹8.20 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 6 एयरबैग और 9-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
3. Hyundai Exter Hy-CNG
Hyundai Exter Hy-CNG में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा इंजन दिया गया है, जो 69 PS पावर और 95.2 Nm टॉर्क देता है। इसमें Hy-CNG Duo डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी मिलती है। यह कार 27.1 km/kg का माइलेज देती है और इसकी शुरुआती कीमत ₹8.50 लाख है।
4. Tata Nexon iCNG
Tata Nexon iCNG देश की पहली टर्बो CNG SUV है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो 100 PS पावर और 170 Nm टॉर्क देता है। माइलेज 17–24 km/kg के बीच है। इसकी कीमत ₹8.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
5. Maruti Suzuki Brezza S-CNG
Maruti Brezza S-CNG में 1.5-लीटर K-सीरीज इंजन दिया गया है, जो 87.8 PS पावर और 121.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV 25.51 km/kg का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.29 लाख (एक्स-शोरूम) है और इसमें HUD और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
(मंजू कुमारी)