Top Sedans: मारुति की इस कार का मार्केट में एकतरफा दबदबा, अगस्त में 10000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा

देश के अंदर सेडान सेगमेंट में पिछले महीने सभी कारों को ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। टॉप-10 की लिस्ट में पहले नंबर से लेकर 10 नंबर तक सभी कार को डिग्रोथ मिली।

By :  Desk
Updated On 2024-09-15 16:51:00 IST
Top 10 Sedans Aug 2024

Top 10 Sedans Aug 2024: देश के अंदर सेडान सेगमेंट में पिछले महीने सभी कारों को ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। टॉप-10 की लिस्ट में पहले नंबर से लेकर 10 नंबर तक सभी कार को डिग्रोथ मिली। पिछले महीने यानी अगस्त में जिन सेडान का दबदबा देखने को मिला उसमें मारुति सुजुकी की सियाज सबसे ऊपर रही। टॉप-10 की लिस्ट में जिन कंपनियों का दबदबा दिखा उसमें मारुति के साथ हुंडई, होंडा, टाटा, फॉक्सवैगन, टोयोटा, स्कोडा के मॉडल शामिल रहे। पिछले महीने इस सेगमेंट में 11 मॉडल की कुल 24,738 यूनिट बिकीं। जबकि अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 33,593 यूनिट का रहा।

Top 10 Sedans Aug 2024

मारुति डिजायर की अगस्त 2024 में 10,627 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 13,293 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 2,666 यूनिट कम बिकीं और 20.06% की डिग्रोथ मिली। हुंडई ऑरा की अगस्त 2024 में 4,304 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 4,892 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 588 यूनिट कम बिकीं और 12.02% की डिग्रोथ मिली। होंडा अमेज की अगस्त 2024 में 2,585 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 3,564 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 979 यूनिट कम बिकीं और 27.47% की डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन वर्टूस की अगस्त 2024 में 1,876 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 2,140 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 264 यूनिट कम बिकीं और 12.34% की डिग्रोथ मिली।

हुंडई वरना की अगस्त 2024 में 1,194 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 2,576 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 1,382 यूनिट कम बिकीं और 53.65% की डिग्रोथ मिली। टाटा टिगोर की अगस्त 2024 में 1,148 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 2,947 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 1,799 यूनिट कम बिकीं और 61.05% की डिग्रोथ मिली। स्कोडा स्वालिया की अगस्त 2024 में 1,122 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 1,657 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 535 यूनिट कम बिकीं और 32.29% की डिग्रोथ मिली। होंडा सिटी की अगस्त 2024 में 1,018 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 1,494 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 476 यूनिट कम बिकीं और 31.86% की डिग्रोथ मिली।

मारुति सियाज की अगस्त 2024 में 707 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 849 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 142 यूनिट कम बिकीं और 16.73% की डिग्रोथ मिली। टोयोटा कैमरी की अगस्त 2024 में 154 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 181 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 27 यूनिट कम बिकीं और 14.92% की डिग्रोथ मिली। स्कोडा सुपर्ब की अगस्त 2024 में 3 यूनिट बिकीं। इस तरह इस सेगमेंट में 11 मॉडल की कुल 24,738 यूनिट बिकीं। जबकि अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 33,593 यूनिट का रहा। यानी 8,855 गाड़ियां कम बिकीं और इसे 26.36% की ईयरली डिग्रोथ भी मिली।

(मंजू कुमारी)

Similar News