April Discount: शोरूम जाकर फटाफटा उठा लो इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार, डिस्काउंट सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे!

टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस महीने अपने ICE व्हीकल के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अप्रैल में टाटा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन को खरीदने पर 50,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा।

By :  Desk
Updated On 2024-04-12 13:15:00 IST
Tata Nexon EV gets discounts up to Rs 50,000 on MY2023 stock

(मंजू कुमारी)
टाटा मोटर्स इस महीने अपने ICE व्हीकल के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अप्रैल में टाटा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन को खरीदने पर 50,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। वहीं, कंपनी अपनी एंट्री लेवल टियागो ईवी पर भी 65,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के MY2023 पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। जबकि, MY2024 मॉडल पर डिस्काउंट थोड़ा कम मिलेगा। ग्राहकों को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ये डिस्काउंट आपके शहर और डीलर के हिसाब से बदल सकता है। ऐसे में इसे खरीदने से पहले आप डीलर से ऑफर से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लें।

टाटा नेक्सन EV पर डिस्काउंट
टाटा डीलरशिप नेक्सन ईवी के MY2023 पर ग्राहकों को 'ग्रीन बोनस' के रूप में 50,000 रुपए का फायदा दे रही है। ये कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला अनिवार्य कैश डिस्काउंट है। यह सितंबर से दिसंबर 2023 के बीच तैयार किए गए नेक्सन ईवी के सभी वैरिएंट पर मान्य होगा। हालांकि, इस महीने MY2024 के नेक्सन ईवी पर किसी तरह का फायदा नहीं मिलेगा।

टाटा नेक्सन EV के फीचर्स
टाटा नेक्सन EV को दो वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें पहला वैरिएंट 30.2kWh बैटरी के साथ आता है। जिसकी ARAI रेंज 325km है. वहीं, दूसरा वैरिएंट 40.5kWh बैटरी पैके के साथ आता है। इसकी ARAI रेंज 465km है। दोनों वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 7.2kW AC चार्जर मिलता है। MR की बैटरी को 4.3 घंटों में 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। जबकि LR की बैटरी 6 घंटे में फुल चार्ज होती है। नेक्सॉन EV की कीमत 14.49 लाख से 19.29 लाख रुपए तक हैं।

टाटा टियागो EV पर डिस्काउंट
टाटा टियागो EV के MY2023 पर ग्राहकों को 65,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 50,000 रुपए का 'ग्रीन बोनस' और 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। हालाकि, MY2024 स्टॉक पर टाटा डीलर्स टियागो EV LR वैरिएंट पर 35,000 रुपए तक की छूट दे रही है। जिसमें 20,000 रुपए का 'ग्रीन बोनस' शामिल हैं। जबकि दो MR ट्रिम्स XE और XT पर 20,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें 10,000 रुपए का 'ग्रीन बोनस' शामिल है।

टाटा टियागो EV के फीचर्स
टाटा की टियागो EV मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) वैरिएंट में उपलब्ध है। MR में 19.2kWh का बैटरी पैक और 61hp पावर वाली मोटर मिलती है। इसकी MIDC रेंज 250km की है। दूसरी तरफ, LR वैरिएंट में 24kWh का बैटरी पैक और 74hp पावर वाली मोटर मिलती है। इसकी MIDC रेंज 315km है। टियागो EV की कीमतें 7.99 लाख से 11.89 लाख रुपए बीच हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबाल MG कॉमेट EV से होता है।
 

Similar News