MG Windsor EV: इस इलेक्ट्रिक कार में मिलेगा पैनोरमिक ग्लास रूफ, इस फीचर वाली सबसे सस्ती कार बनेगी

MG मोटर भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार विंडसर (MG Windsor) लॉन्च करने वाली है। कंपनी एक-एक करके इस कार के फीचर्स का खुलासा कर रही है।

By :  Desk
Updated On 2024-08-21 17:22:00 IST
MG Windsor EV

MG Windsor EV Panoramic Glass Roof Teased: MG मोटर भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार विंडसर (MG Windsor) लॉन्च करने वाली है। कंपनी एक-एक करके इस कार के फीचर्स का खुलासा कर रही है। पहले कंपनी ने बताया था कि इसकी बैक सीट को रिक्लाइन किया जा सकेगा। तो अब कंपनी ने बताया कि इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलेगा। इस तरह ये इस फीचर वाली अपने सेगमेंट में पहली इलेक्ट्रिक कार भी बन जाएगी। ये वही इलेक्ट्रिक कार है जो कंपनी ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को देगी। बता दें कि इसे 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

ये इलेक्ट्रिक कार देश के बाहर अलग नाम से बेची जा रही है। जैसे, इंडोनेशिया और कुछ अन्य बाजारों में इसे क्लाउड EV के नाम से सेल किया जा रहा है। भारतीय मॉडल के हिसाब से इस कार में कुछ चेंजेस किए जाएंगे।

दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे
कंपनी ने अभी तक भारत आने वाली विंडसर के लिए स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन विदेशी बाजार में इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें पहला 37.9kWh और दूसरा 50.6kWh बैटरी पैक है। 37.9kWh की रेंज 360km और 50.6kWh की रेंज 460km तक है। ये मॉडल एक परमानेंट मैगनेट सिन्क्रोनाइज मोटर द्वारा ऑपरेट होते हैं, जो 134hp का पावर प्रोडक्शन करता है। MG मोटर इंडिया ने पुष्टि की है कि विंडसर में बैटरी और पावरट्रेन कम्पोनेंट भारतीय सप्लायर्स से लिए जाएंगे।

रियर सीट को रिक्लाइन कर पाएंगे
MG ने विंडसर EV के रियर पैसेंजर कम्पार्टमेंट को दिखाया है। इसमें कई फीचर्स का पता चल गया है। रियर AC वेंट, सभी के लिए डेडिकेटेड 3-पॉइंट सीट बेल्ट के साथ 3-पैसेंजर रियर सीट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और बड़े हनीकॉम्ब पैटर्न सिलाई के साथ फॉक्स लेदर सीट शामिल हैं। MG मोटर इंडिया का कहना है कि पीछे की सीटें 135 डिग्री तक रिक्लाइन की जा सकेगी। टीजर में बड़ा रियर लेगरूम भी दिखाया गया है, जो 5-पैसेंजर व्हीकल के लिए काफी बेहतर नजर आ रहा है।

टाटा, महिंद्रा से होगा मुकाबला
कंपनी के डीलर सूत्रों के मुताबिक, विंडसर को 16 सितंबर के करीब लॉन्च किया जाएगा। वहीं, सितंबर से ही इसकी ब्रिकी शुरू कर दी जाएगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 20 लाख रुपए से कम होगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला, टाटा नेक्सन EV, MG ZS EV और टाटा के कर्व EV, महिंद्रा XUV400 EV जैसे मॉडल से होगा।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News