Hyundai January Sales: क्रेटा की रिकॉर्ड सेल्स के सामने ठंडी पड़ी कंपनी की वेन्यू, एक्सटर समेत सभी 9 कार

हुंडई की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

By :  Desk
Updated On 2025-02-10 18:14:00 IST
Hyundai Breakup January 2025

Hyundai Sales Breakup January 2025: हुंडई की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ये SUV सेगमेंट में भी लगातार नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के आने से इसकी डिमांड में दमदार इजाफा भी हुआ है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। इसमें आयोनिक 5  इलेक्ट्रिक और क्रेटा इलेक्ट्रिक भी शामिल है। कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 54,003 यूनिट बेचीं। चलिए सबसे पहले आपको इसकी सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

Hyundai Breakup January 2025

क्रेटा की जनवरी 2025 में 18,522 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 12,608 यूनिट और नवंबर 2024 में 15,452 यूनिट का था। वेन्यू की जनवरी 2025 में 11,106 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 10,265 यूनिट और नवंबर 2024 में 9,754 यूनिट का था। एक्सटर की जनवरी 2025 में 6,068 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 5,270 यूनिट और नवंबर 2024 में 5,747 यूनिट का था। ग्रैंड i10 निओस की जनवरी 2025 में 5,311 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 4,489 यूनिट और नवंबर 2024 में 5,667 यूनिट का था। ऑरा की जनवरी 2025 में 5,388 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,852 यूनिट और नवंबर 2024 में 4,248 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें... कंपनी लॉन्च की डिजायर को टक्कर देने वाली नई सेडान, फीचर्स का लगा दिया अंबार

Hyundai Breakup January 2025

i20 की जनवरी 2025 में 4,741 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,453 यूनिट और नवंबर 2024 में 3,925 यूनिट का था। अल्काजार की जनवरी 2025 में 1,310 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1,342 यूनिट और नवंबर 2024 में 2,134 यूनिट का था। वरना की जनवरी 2025 में 1,477 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 872 यूनिट और नवंबर 2024 में 1,213 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें... हुंडई ने इस SUV का नया मॉडल लॉन्च किया, ग्राहकों के कम्फर्ट और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स

टक्सन की जनवरी 2025 में 64 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 33 यूनिट और नवंबर 2024 में 84 यूनिट का था। आयोनिक 5 की जनवरी 2025 में 16 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 24 यूनिट और नवंबर 2024 में 22 यूनिट का था।

(मंजू कुमारी)

Similar News