Honda Activa e: भारत में इस स्कूटर की बिक्री की सुस्त शुरुआत, QC1 भी ग्राहकों को लुभाने में फीका दिखा

होंडा ने दो महीनों में अपने एक्टिवा ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्फ 2,662 यूनिट बेची हैं। होंडा ने हाल ही में ईवी मार्केट में एंट्री की है।

By :  Desk
Updated On 2025-04-21 17:17:00 IST
Honda Activa e and QC1 sales

Honda Activa e and QC1 sales slow start: होंडा ने दो महीनों में अपने एक्टिवा ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्फ 2,662 यूनिट बेची हैं। होंडा ने हाल ही में ईवी मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने फरवरी से मार्च 2025 के बीच 6,400 से अधिक एक्टिवा ई और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन किया है। जबकि इसमें से उसने सिर्फ 2,662 यूनिट ही बेचीं। उम्मीद से महंगा एक्टिवा ई अभी सिर्फ बेंगलुरु में उपलब्ध था। अब मुंबई और दिल्ली में भी इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। दूसरी तरफ, QC1 को अब तक छह शहरों हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली और चंडीगढ़ से खरीद सकते हैं।

कर्नाटक के नरसापुरा में हो रहा तैयार
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किए गए FY2025 के थोक बिक्री आंकड़ों के अनुसार, HMSI ने एक्टिवा ई और QC1 की कुल 6,432 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। कंपनी ने फरवरी 2025 में 1,862 यूनिट्स और मार्च 2024 में 4,570 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। जबकि कंपनी ने फरवरी 2025 में 560 यूनिट्स भेजीं। मार्च 2025 में HMSI डीलरों को 2,102 यूनिट्स भेजी गईं। ई-स्कूटर का प्रोडक्शन कर्नाटक में HMSI के नरसापुरा प्लांट में किया जा रहा है। होंडा एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी मिलता है, जबकि QC1 में फिक्स्ड बैटरी दी है।

ये भी पढ़ें... मार्च में इस मॉडल के दीवाने हुए भारतीय ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; जानिए नाम

होंडा एक्टिवा ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें... FY25 में इन दो इलेक्ट्रिक स्कूटर में सेल्स में जबरदस्त उछाल, ओला भी इनसे छूट गई पीछे

होंडा QC1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें 7.0 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जो होंडा रोड सिंक ड्यो ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। वहीं, फुल चार्ज 6 घंटे में होता है।

(मंजू कुमारी)

Similar News