Toyota Land Crusier Prado: इसी साल लॉन्च हो सकती है ये दमदार SUV, ट्रांसपोर्टर ट्रक पर आई नजर

टोयोटा की न्यू लैंड क्रूजर प्राडो को भारत में देखा गया है। इस कार के भारत में इसी साल लॉन्च होने की खबरें भी हैं, लेकिन कंपनी ने ऑफिशियली इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

By :  Desk
Updated On 2025-02-14 13:03:00 IST
2025 Toyota Land Crusier Prado

2025 Toyota Land Crusier Prado Inside Out Spied In India: टोयोटा की न्यू लैंड क्रूजर प्राडो को भारत में देखा गया है। इस कार के भारत में इसी साल लॉन्च होने की खबरें भी हैं, लेकिन कंपनी ने ऑफिशियली इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। खास बात ये है कि ऑटो एक्सपो 2025 में भी इसको पेश नहीं किया गया था। टोयोटा बहुत समय पहले भारत में लैंड क्रूजर प्राडो की पेश करती थी। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसे फिर से लॉन्च कर सकती है। टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो के लेटेस्ट वर्जन को भारत में एक फ्लैटबेड पिकअप ट्रक पर देखा गया है।

न्यू टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो की डिटेल

यह भारत में लैंड रोवर डिफेंडर लाइनअप जैसे प्रीमियम ऑफ-रोडर्स की सीधी कॉम्पटीटर है। इसे फॉर्च्यूनर के ऊपर और बड़े और अधिक प्रीमियम लैंड क्रूजर LC300 के नीचे रखा जाएगा। प्राडो में दमदार एक्सटीरियर और प्रीमियम इंटीरियर मिलता है। टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो की इस स्पेशल यूनिट को बिहार राज्य के बेगूसराय में NL रजिस्ट्रेशन प्लेटों के साथ एक ट्रांसपोर्टर ट्रक पर देखा गया था।

इस स्पेशल मॉडल में ग्रिल पर वर्टिकल स्लैट्स हैं, इसलिए यह VX ट्रिम हो सकता है जिसमें सनरूफ भी था। VX ट्रिम में ग्लोबल स्तर पर नहीं मिलता। ऐसी संभावना है कि टोयोटा बाजार के आधार पर मार्केट-स्पेसिफिक फीचर्स दे रही है। 2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो एक दमदार दिखने वाला व्हीकल है, क्योंकि इसमें एक बॉक्सी सिल्हूट मिलता है। यह ऐसी SUV है जिसे लैडर फ्रेम चेसिस पर बनाया गया है। इसमें एक फ्लैट और एक हाई-सेट फ्लैट बोनट है।

ये भी पढ़ें... बुकिंग के साथ ही शॉटगन 650 आइकॉन की बिक गई सारी यूनिट, पूरा स्टॉक हो गया खाली

2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन से लैस
प्राडो में 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन है जो फॉर्च्यूनर में भी लगा है। हालांकि, इस इंजन में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप है, जो अभी तक भारत में नहीं आया है। यह इंजन 204 bhp की अधिकतम पावर और 500 Nm का अधिकतम टॉर्क दे सकता है, जिसे 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।  इसे लैंड क्रूजर LC300 से नीचे रखा जाएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.7 करोड़ रुपए हो सकती है। इसे 2025 के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें... इस कंपनी के सभी 5 मॉडल की बिक्री में आई बड़ी गिरावट, एक कार को एक भी ग्राहक नहीं मिला

CBU रूट के जरिए भारत आएगी
कार में स्क्वैरिश LED हेडलाइट डिजाइन, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 20-इंच एलॉय व्हील, सिल्वर स्किड प्लेट, रॉक स्लाइडर और बहुत कुछ दिया है। नई टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम देख सकते हैं। 2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो में टोयोटा लेटरिंग के साथ एक चंकी स्टीयरिंग व्हील, एक ओवरसाइज्ड गियर सेलेक्टर, एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सीट वेंटिलेशन और हीटिंग फंक्शन के साथ फिजिकल क्लाइमेट कंट्रोल बटन, वायरलेस चार्जिंग पैड, कई अन्य फीचर्स दिए हैं। इसे पूरी तरह से CBU रूट के जरिए भारत लाया जाएगा।

(मंजू कुमारी)

Similar News