Price Hike: भारत में महंगी हुईं VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs, जानें VF6 और VF7 की नई कीमतें

वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी विनफास्ट ने पिछले साल भारत में दो इलेक्ट्रिक SUV– VinFast VF6 और VinFast VF7 को लॉन्च किया था।

Updated On 2026-01-12 17:27:00 IST

भारत में महंगी हुईं VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs

Price Hike: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां भारतीय बाजार में एंट्री कर रही हैं। वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट ने भी साल 2025 में भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक SUV – VinFast VF6 और VinFast VF7 लॉन्च की थीं। हालांकि लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद कंपनी ने इन दोनों मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

दोनों SUV की कीमत में इजाफा

नए साल की शुरुआत के साथ VinFast ने VF6 और VF7 की एक्स-शोरूम कीमतें बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, VF6 की कीमत में अधिकतम 90 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है, जबकि VF7 की कीमत में 1.30 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स पर लागू की गई है।

VinFast VF6: वेरिएंट वाइज बढ़ी कीमत

VinFast VF6 को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया है – Earth, Wind और Wind Infinity। Earth वेरिएंट की कीमत में करीब 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं Wind और Wind Infinity वेरिएंट्स की कीमत में लगभग 90 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है।

VinFast VF7: किस वेरिएंट पर कितना असर

VF7 की कीमतों में VF6 की तुलना में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके Earth (बेस) वेरिएंट की कीमत में 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। Wind वेरिएंट अब 1.20 लाख रुपये महंगा हो गया है। वहीं Sky (टॉप वेरिएंट) की कीमत में 1.30 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

नई एक्स-शोरूम कीमतें

कीमत बढ़ने के बाद अब VinFast VF6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.29 लाख रुपये हो गई है। वहीं VinFast VF7 की शुरुआती कीमत 21.89 लाख रुपये से शुरू होती है।

कंपनी की ओर से यह बढ़ोतरी इसलिए की गई है क्योंकि अब इन SUV को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर ऑफर नहीं किया जा रहा है। इंट्रोडक्टरी ऑफर खत्म होने के साथ ही VinFast ने दोनों इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News