Mercedes SUV: मर्सडीज ने पेश किया AMG G 63 का नया कलेक्शन, सिर्फ 30 एसयूवी भारत में बिकेंगी
Mercedes SUV: मर्सडीज कलेक्टर्स एडिशन में एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस– Mid Green Magno और Red Magno शामिल किए गए हैं, जो इसे एक खास विजुअल अपील प्रदान करते हैं।
Mercedes SUV: जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता Mercedes-Benz ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV Mercedes-AMG G 63 का एक नया और लिमिटेड Collector’s Edition पेश किया है। इस खास एडिशन को खासतौर पर भारत के लग्जरी कार शौकीनों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.30 करोड़ तय की गई है, और पूरे देश में इसकी केवल 30 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
क्या बनाता है इसे खास?
यह नया कलेक्टर एडिशन, स्टैंडर्ड G 63 से ₹66 लाख महंगा है। Mercedes-Benz पहली बार भारतीय ग्राहकों के लिए इतनी एक्सक्लूसिव पेशकश लेकर आई है। कंपनी इस SUV की डिलीवरी 2025 की चौथी तिमाही (Q4) से शुरू करेगी।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस एडिशन में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 585hp की पावर और अतिरिक्त 22hp इलेक्ट्रिक बूस्ट प्रदान करता है। SUV 850Nm का टॉर्क जनरेट करती है और सिर्फ 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके साथ 9-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और मर्सिडीज का 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो बेहतरीन कंट्रोल और ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है।
डिज़ाइन और लग्ज़री फीचर्स
Collector’s Edition में एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शंस – Mid Green Magno और Red Magno दिए गए हैं, जो इसे एक खास विजुअल अपील देते हैं। इसके अलावा इसमें 22-इंच गोल्ड फिनिश AMG अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसके रग्ड लेकिन रॉयल लुक को और निखारते हैं। केबिन में Catalana Beige और Black Nappa लेदर की प्रीमियम सीट्स दी गई हैं। साथ ही, डैशबोर्ड पर ग्राहक का नाम कस्टमाइज करने की सुविधा इसे और भी खास बनाती है।
Mercedes-AMG G 63 Collector’s Edition एक हाई-परफॉर्मेंस और कस्टमाइज़्ड SUV है जो सिर्फ पावरफुल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट भी है। इसकी सीमित उपलब्धता, एक्सक्लूसिव डिजाइन और बेमिसाल परफॉर्मेंस इसे कलेक्टर्स और लग्जरी SUV प्रेमियों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाता है।
(मंजू कुमारी)