Logo
election banner
Kurukshetra Lok Sabha Seat: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशीत गुप्ता ने आज 2 मई नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन रोड शो में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी शामिल हुए।

Sushil Gupta Nomination: हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने आज 2 मई को नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने रोड शो किया। जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और पंजाब सरकार के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नामांकन रोड शो में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। 

'कुरुक्षेत्र में बदलाव की प्रचंड आंधी'

सुशील गुप्ता के रोड शो के दौरान की तस्वीर हरियाणा आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए लिखा कि 'कुरुक्षेत्र भरे हुंकार अबकी बार होगा बदलाव।' कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन से अधिकृत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रोड शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब दिखाता है कि अबकी बार कुरुक्षेत्र में बदलाव की प्रचंड आंधी चल रही है।

इसके साथ ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, AAP के राज्यसभा सांसद नारायण दास गुप्ता पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा AAP के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढंडा के साथ बड़ी संख्या में आए इंडिया गठबंधन के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता का हार्दिक आभार।

ये भी पढ़ें:- सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में नवीन जिंदल ने दाखिल किया नामांकन

हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान

बता दें कि सुशील गुप्ता हरियाणा में INDIA गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी की टिकट से उतरे हैं। हरियाणा AAP और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। इससे पहले सुशील गुप्ता राज्यसभा सदस्य थे। अब जाकर वो लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में आज नामांकन का चौथा दिन है। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

5379487