Logo
election banner
Apple Buying Tips: सेबफल एक ऐसा फ्रूट है जिसे सालभर खाने की सलाह दी जाती है। ये बेहद गुणकारी फल है। कुछ आसान टिप्स की मदद से टेस्टी फ्रूट को घर ला सकते हैं।

Apple Buying Tips: सर्दी हो या गर्मी सेबफल हर मौसम में खाने के लिए मुफीद होता है। ये बेहद गुणकारी फल है यही वजह है कि रोज़ एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। कहावत है कि रोज एक सेबफल खाने पर डॉक्टर की कभी जरूरत नहीं पड़ती है। कई लोग बाजार से सेबफल खरीदकर लाते हैं वो अंदर से या तो खराब निकल जाते हैं या ज्यादा पके होने की वजह से पिलपिले हो जाते हैं और कुछ वक्त में ही खराब हो जाते हैं। 

सेबफल खरीदना भी एक कला है और छोटी-छोटी सी बातों का ध्यान में रखकर फ्रेश और स्वीट सेबफल खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं अच्छी क्वालिटी का सेब खरीदने के आसान टिप्स।

सेबफल खरीदने के टिप्स

सेबफल का आकार - कई लोग सेबफल का बड़ा आकार देखकर उसे खरीदते हैं। ऐपल को खरीदते वक्त हमेशा मीडियम साइज ही चुनें। इसके साथ ही सेबफल वजन में ज्यादा भारी नहीं होना चाहिए। ज्याद बड़ा और वजन वाला सेबफल अंदर से खराब निकलने की आशंका बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें: Potato Storage Tips: आलू के बढ़ते दाम बढ़ा देते हैं टेंशन, एकसाथ खरीदें और घर में इस तरह करें स्टोर, हफ्तों रहेंगे फ्रेश

सेब की वैराइटी - बाजार में जब भी सेबफल खरीदने के लिए जाएं तो हमेशा डेलीसन ऐपल और गोल्डन डिलीशियस ऐपल ही खरीदें। ये क्वालिटी में बहुत अच्छे माने जाते हैं। गोल्डन की तुलना में रेड ऐपल खरीदना ज्यादा बेहतर माना जाता है। 

सेबफल का कलर - सेबफल को खरीदते समय देखें कि उसके ऊपर की बनी धारियां लाल रंग की हो चुकी हैं या नहीं। जिन सेब में धारिया गहरी होकर डार्क रेड हैं उन्हें खरीदना चाहिए। ये सेबफल अंदर से ठीक से पके हुए और मीठे होते हैं। एकदम लाल रंग के सेबफल नहीं खरीदना चाहिए। इसके बजाय लाल धारी वाले हल्के पीले सेबफल खरीदना बेहतर है। 

इसे भी पढ़ें: Lemon Peels: अचार से लेकर बर्तन चमकाने तक काम आएगा नींबू का छिलका, 6 तरीकों से करें इस्तेमाल; गज़ब के हैं फायदे

ज्यादा पके सेब न खरीदे - कई सेब दूर से ही खुशबू देने लगते हैं। दरअसल, ये सेब जरूरत से ज्यादा पक चुके होते हैं, जिसके चलते इनमें से तेज गंध आने लगती है। ऐसे सेबफल को खरीदने से बचना चाहिए। 

jindal steel Ad
5379487