Logo
Face of Amenhotep III Revealed: 3,400 साल में यह पहली बार है कि अमेनहोटेप III का चेहरा बनाया गया है। अमेनहोटेप III ने 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व में मिस्र पर शासन किया था और उसे जीवित देवता के रूप में पूजा जाता था।

Face of Amenhotep III Revealed: मिस्र एक ऐसा देश है, जहां की कहानियां और ममी के किस्से रहस्यों और रोमांच से भरे हैं। ये इतने पॉपुलर हुए कि पश्चिमी देशों में इन पर कई फिल्में बनीं। मिस्र के इतिहास में एक दिलचस्प किस्सा राजा अमेनहोटेप III का भी नाम दर्ज है। मिस्र के लोग उन्हें जीवित देवता मानते हैं। लेकिन ताजा तस्वीरों से पता चलता है कि वह बहुत मोटा, अधिक वजन वाला और गंजा राजा था। 

14वीं शताब्दी में मिस्र पर किया शासन
यह नई तस्वीरें वैज्ञानिकों ने बनाई है। 3,400 साल में यह पहली बार है कि अमेनहोटेप III का चेहरा बनाया गया है। अमेनहोटेप III ने 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व में मिस्र पर शासन किया था और उसे जीवित देवता के रूप में पूजा जाता था। उन्होंने अभूतपूर्व समृद्धि और अंतर्राष्ट्रीय शक्ति के दौर में देश का नेतृत्व किया। पुरातत्वविदों द्वारा अमेनहोटेप III को सबसे महान फिरौन में से एक माना जाता है। उन्हें अब तक का सबसे अमीर शख्स कहा जाता है। 

एक इंटरनेशनल टीम ने अमेनहोटेप III की ममी की खोपड़ी के डेटा का उपयोग करते हुए उनका सटीक चेहरा बनाया है। इसका मकसद यह है कि लोगों को पता चल सके कि वह वास्तव में कैसा दिखता था। वैज्ञानिकों की टीम ने उसकी नाक, कान, आंख और होठों के आकार का अध्यन किया और चेहरा बनाया है। 

 Face Amenhotep III Revealed After 3400 Years
वैज्ञानिकों ने नाक, कान, गले के डेटा से चेहरा बनाया।

ब्राजील के इस शख्स ने बनाया चेहरा
अमेनहोटेप III का पहला चेहरा ब्राजील के ग्राफिक्स डिजाइनर सिसरो मोरेस ने बनाया है। वे कहते हैं कि यह उन सभी लोगों के लिए हमारा उपहार है, जो इतिहास को पसंद करते हैं। मोरेस ने कहा कि हम फाइनल रिजल्ट देखकर चौंक गए थे। 

अमेनहोटेप का नाम सूर्य और वायु देवता अमुन के नाम पर रखा गया था। उनका दावा था कि वह उनके असली पिता थे। उन्होंने मिस्र और नूबिया में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य के ठेके लिए। 

एक मोटा, बीमार और सुस्त राजा
ऑस्ट्रेलिया में फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद् डॉ. माइकल हैबिच ने कहा कि कहा जाता है कि अमेनहोटेप III की ममी पूरी तरह से सोने की पत्ती से ढकी हुई थी, जिससे वह किसी भगवान की मूर्ति की तरह दिखती थी। विशेषज्ञ ने कहा कि अमेनहोटेप III एक मोटा, बीमार और सुस्त व्यक्ति था, जो लगभग गंजा था और दांत की समस्याओं से पीड़ित था। उनके शरीर की ऊंचाई लगभग 156 सेमी (लगभग 5 फीट 1 इंच) है, जो उन्हें सबसे छोटे राजाओं में से एक बनाती है।

40 या 50 साल में हुई मौत
डॉ. हैबिच ने कहा कि अमेनहोटेप शायद अब तक के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक रहे होंगे। कम से कम अपने युग में। 1352 ईसा पूर्व में 40 या 50 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हुई थी।

5379487