Logo
Bad Blood Circulation: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अगर बिगड़ गया है तो इसके चलते शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Bad Blood Circulation: शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाए तो ये कई परेशानियों को पैदा करने वाला होता है। इसकी वजह से वस्कुलर डिजीज, धमनियों और नसों संबंधी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। ब्लड सर्कुलेशन अगर बिगड़ जाए तो इससे दिल और दिमाग पर भी असर पड़ता है। खराब रक्त संचरण पैरों की नसों को भी काफी प्रभावित करता है। 

खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह मुख्य तौर पर शरीर में प्लाक, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना होता है। ब्लड सर्कुलेशन अगर बिगड़ जाए तो शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। 

खराब ब्लड सर्कुलेशन से होने वाली समस्याएं

पैर-हाथों के बालों का झड़ना - जब शरीर में रक्त का प्रवाह बिगड़ जाता है तो उससे हाथ और पैरों के बाल भी झड़ने शुरू हो जाते हैं। अगर इस तरह की समस्या नजर आए तो समझ लें कि ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो रहा है और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

इसे भी पढ़ें: Summer Health Tips: तेज गर्मी से हो रहे हैं परेशान? 5 तरीकों से रखें शरीर को ठंडा, नहीं पड़ेंगे बीमार

स्किन प्रॉब्लम - ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर स्किन रूखी होने लगती है और कई बार इसके फटने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, ब्लड सेल्स और टीशू तक नहीं पहुंच पाता है जिससे धीरे-धीरे स्किन ड्राई होने लगती है। 

हाथ पैर ठंडे होना - ब्लड का प्रवाह बिगड़ने का सबसे बड़ा संकेत हाथ पैरों का ठंडा बने रहना होता है। जब शरीर के किसी हिस्से में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता है तो वो हिस्सा अन्य हिस्सों के मुकाबले ज्यादा ठंडा महसूस होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Excessive Standing: ज्यादा देर तक खड़े रहने से 6 परेशानयों को मिलता है बुलावा, समस्या शुरू होने पर न करें अनदेखी

झुनझुनी का एहसास - हाथ और पैरों में झुनझुनी अगर अक्सर बनी रहती है तो ये खराब खून के प्रवाह का एक बड़ा संकेत है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487