Logo
election banner
UP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates: उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों में 19 अप्रैल को शाम 6 बजे तक 60 फीसदी मतदान हुआ। सहारनपुर लोकसभा सीट में सर्वाधिक और रामपुर में सबसे कम मतदान हुआ है।

UP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates: उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों में 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक 25.20 फीसदी मतदान हो गया। सर्वाधिक 29.84% वोटिंग सहारनपुर संसदीय सीट और सबसे कम 20.71% रामपुर में हुई। पहले फेज में UP की कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, रामपुर, मुरादाबाद और पीलीभीत लोकसभा सीट में वोट पड़ रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलनी है। 

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों में मतदान; UP Lok Sabha Voting Live Update 

  • मुरादाबाद के कांठ गांव में बूथ कैप्चरिंग का आरोप है। समाजवादी पार्टी ने X पर वीडियो शेयर कर बताया कि बूथ संख्या 237 पर बीजेपी नेता और बूथ एजेंट फर्जी वोट डलवा रहे हैं। सपा ने बताया कि बूथ कैप्चरिंग का प्रयास प्रशासन के सामने हो रहा है।
     

UP की 8 सीटों पर दोपहर 5 बजे तक 57.54% मतदान 

लोकसभा सीट  मतदान प्रतिशत 
सहारनपुर सीट    63.29 फीसदी
नगीना सीट 58.05 फीसदी
पीलीभीत सीट  60.23 फीसदी
कैराना सीट  55.68 फीसदी
बिजनौर सीट  52.68 फीसदी
मुरादाबाद सीट 57.65 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट 54.91 फीसदी
रामपुर सीट 52.42 फीसदी
  • इवीएम के सवाल पर विफरे जयंत 
    राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ईवीएम के सवाल पर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, वह चुनाव क्यों लड़ रहे हैं? नकारात्मकता के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। एनडीए स्पष्ट विजन के साथ काम कर रही है। ईवीएम खराब होना हारने के बहाने हैं। 

  • मुरादाबाद में फर्जी वोटिंग का आरोप
    मुरादाबाद लोकसभा की बूथ संख्या 360 पर फर्जी मतदान का आरोप है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए बताया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता फर्जी वोट डलवा रहे हैं। चुनाव आयोग संज्ञान ले।  

  • पीलीभीत के बक्सरपुर में ग्रामीणों ने वोटिंग का विरोध किया तो आम रास्ते को बाधित करने वाली दीवार तोड़ दी गई। ऑफिसर कॉलोनी में दीवार उठाकर  बक्सरपुर का रास्ता बंद कर दिया गया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिस्कार कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने दीवार गिरवा दी। 
  • रामपुर के सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी की वोटिंग के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल, टांडा में पुलिस ने बीमार और विकलांग लोगों को लेकर आ रहे ई-रिक्शे को सीज कर लिया था। इस पर सपा प्रत्याशी का गुस्सा भड़क गया। पुलिस की आब्जर्वर से शिकायत भी की है।

UP की 8 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान 

लोकसभा सीट  मतदान प्रतिशत 
सहारनपुर सीट   53.31 फीसदी 
नगीना सीट 48.15 फीसदी 
पीलीभीत सीट  49.06 फीसदी 
कैराना सीट 48.92 फीसदी 
बिजनौर सीट 45.70 फीसदी 
मुरादाबाद सीट 46.28 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट 45.18 फीसदी
रामपुर सीट 42.77 प्रतिशत
  • मुरादाबाद लोकसभा के ठाकुरद्वारा में धर्म विशेष के लोगों को धमकाने का आरोप है। सपा ने X पर पोस्ट लिखकर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। इस पर डीएम मुरादाबाद के जवाब देते हुए लिखा कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी के मुताबिक ठाकुरद्वारा के बूथ 381, 382, 383 पर असामाजिक तत्व मौजूद नहीं है। सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से वोटिंग जारी की है। 

UP की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक मतदान 

लोकसभा सीट  मतदान प्रतिशत 
सहारनपुर सीट   42.32 फीसदी 
नगीना सीट 38.28 फीसदी 
पीलीभीत सीट 38.51 फीसदी  
कैराना सीट 37.92 प्रतिशत
बिजनौर सीट 36.08 फीसदी
मुरादाबाद सीट 35.25 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट 34.51 प्रतिशत
रामपुर सीट 32.86 प्रतिशत
  • इमरान मसूद बोले-एकतरफा जीतेगी कांग्रेस 
    सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की। जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, सौहार्द की जीत होगी। हमें तो कहीं कोई मुकाबला नजर नहीं बा रहा। कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। 
     
  • बिजनौर लोकसभा के हिम्मतपुर बेला और रामसाहए वाला गांव में चुनाव का बहिष्कार जारी है। गंगा के दूसरी पार बसे इन गांवों के लोगों का कहना है कि हमारे यहां अब तक सरकार का विकास नहीं पहुंचा। तहसीलदार व अन्य अधिकारी गांव पहुंचकर लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं।
  • न्यूरिया में इबादत से पहले मतदान 
    न्यूरिया नगर पंचायत के वार्ड-4 की महिला सभासद सहित आधा दर्जन लोगों ने कंपोजिट प्राइमरी विद्यालय में मतदान किया। वोट डालने के बाद यह लोग उमरा करने (मक्का मदीना) रवाना हुए। कहा, पहले मतदान और फिर इबादत 
  • RLD विधायक बोले-कैराना में जीतेगा गठबंधन प्रत्याशी 
    शामली के जलालाबाद से RLD विधायक अशरफ अली खान ने मतदान किया। वोट डालने के बाद  RLD विधायक ने दावा किया कि कैराना लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीतेगा। 
  • पीलीभीत की बहेड़ी विधानसभा से सपा विधायक अताउर रहमान ने परिवार संग मतदान किया। रिछा के प्राइमरी स्कूल में वोट डालने के बाद शत प्रतिशत लोगों से मतदान करने की अपील की।
  • इकरा हसन बोलीं-बदलाव चाहती है जनता 
    कैराना से सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने मतदान के बाद कहा, 400 का नारा हवा हवाई साबित होगा। जनता बदलाव चाहती है। कैराना क्षेत्र में स्थानीय मुद्दे हावी हैं। रोजगार सबसे बड़ी समस्या है। जनता की चुप्पी बदलाव का इशारा कर रही है। कुछ जगह ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है।
  • कैराना में थाना भवन के मसावी गांव में बूथ-172 पर 1500 मतदाताओं के नाम सूची से गायब है। समाजवादी पार्टी ने इस पर सवाल उठाए हैं।  सहारनपुर की बूथ संख्या 270 में मतदान बहुत धीमा है। बूथ के मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण प्रशासन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है।
  • सहारनपुर लोकसभा के जेवी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 58, 62 और 73 पर वोट न डालने देने का आरोप है। समाजवादी पार्टी ने X पर पोस्ट लिखकर बताया कि यहां दिव्यांगों के साथ किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। साथ ही बताया कि रामपुर लोकसभा के बिलासपुर बूथ-52 में भाजपा समर्थकों ने बूथ पर कब्ज़ा कर रखा है। वहां से वोटरों को लौटाया जा रहा है। चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान मतदान की मांग की गई है।
  • सपा एजेंट की पिटाई पर भड़का आक्रोश 
    पीलीभीत में बीसलपुर गांव के वेदखेड़ा मतदान केंद्र में सपा एजेंट और उसके परिजनों की डंडे से पिटाई कर दी गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन कर दिया। मारपीट का आरोप पुलिस पर है। विरोध प्रदर्शन के चलते करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। सपा एजेंट और उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
  • बीसलपुर में पुल के लिए चुनाव का बहिस्कार 
    पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के बीसलपुर में गांव भी में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। यहां के पुरैना मतदान केंद्र में साढ़े 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़े। ग्रामीणों देवहा नदी पर पुल न बनने से नाराज हैं। उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह ने कहा, ग्रामीणों को समझने कर प्रयास कर रहे हैं। 
  • निस्बा गांव में सिर्फ प्रधान और उनके पति ने डाला वोट 
    रामपुर संसदीय क्षेत्र के निस्बा गांव में वोटिंग नहीं हुई। गांव में विकास कार्य न कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बताया कि गांव की सड़क खराब पड़ी है। आने-जाने में हमें परेशानी होती है। सड़क के अभाव में कोई बरात लाना नहीं चाहता। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा, पहले सड़क पर बात होगी फिर मतदान करेंगे। जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने बताया कि निस्बा गांव सिर्फ ग्राम प्रधान और उनके पति ने ही वोट डाला है।  

UP की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक चार घंटे में मतदान 

लोकसभा सीट  मतदान प्रतिशत 
सहारनपुर सीट   29.84 फीसदी  
नगीना सीट 26.89 फीसदी 
पीलीभीत सीट 26.94 फीसदी 
कैराना सीट 25.89 प्रतिशत
बिजनौर सीट 25.50 फीसदी
मुरादाबाद सीट 23.35 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट 22.62 प्रतिशत
रामपुर सीट 20.71 प्रतिशत  

फतेहपुर में भाजपा के झंडे फेंकने पर हंगामा 
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में भाजपा के झंडे नाली में फेंकने पर हंगामा कर दिया। रसूलपुर कला गांव में मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज ने एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों पर बस्ते से भाजपा के झंडे उतार कर नाली में फेंकने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों में झंडे की बात पर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। फतेहपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने समझाइश देकर ग्रामीणों को शांत कराया। कहा, झंडा फेंकने का आरोप गलत है।  भीड़ हटाने का प्रयास किया गया है। 

खबर अपडेट हो रही है। 

 

 

jindal steel
5379487