Logo
election banner
Rajasthan News: जोधपुर में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में 1 फरवरी से भर्ती थी। जिसमें सोमवार को 4 मिनट में 4 बच्चों की डिलीवरी हुई।

Rajasthan News: जोधपुर में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में 1 फरवरी से भर्ती थी। जिसमें सोमवार को 4 मिनट में 4 बच्चों की डिलीवरी हुई। बच्चों को देखरेख के लिए नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NCU) में रखा गया है। 

जोधपुर में 4 मिनट में 4 बच्चों को जन्म देने की घटना की चर्चा हर जगह हो रही है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक मां के साथ चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह डिलीवरी सिजेरियन थी। परिजनों के मुताबिक यह महिला की तीसरी डिलीवरी है। इससे पहले भी दो बार डिलीवरी हो चुकी है, लेकिन दोनों बार उसके बच्चों की मौत हो गई थी।

तीसरी बार हुई सफल डिलीवरी
महिला का नाम तुलछा पत्नी चंद्र सिंह है। जो जैसलमेर की रहने वाली है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम ने बताया कि महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। उसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। जिनका जन्म 4 मिनट के अंदर हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार देखरेख कर रही थी। महिला का इलाज और डिलीवरी अस्पताल की डॉ. इंद्रा भाटी की देखरेख में हुआ है। अधीक्षक के मुताबिक डॉक्टरों की टीम ने सावधानी बरतते हुए 1 फरवरी से ही लगातार जांच की जा रही थी, जिससे सही इलाज किया जा सके।

1 फरवरी से हॉस्पिटल में भर्ती थी महिला
अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले महिला की दो बार डिलीवरी हो चुकी हैं। लेकिन, बच्चों की मौत हो गई थी। इसलिए परिजन इस बार सतर्कता बरतते हुए महिला को इलाज के लिए जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। इलाज के दौरान ही सोनोग्राफी में चार बच्चों का होना पता चला था। हालांकि डॉक्टरों की टीम के लिए यह बहुत बड़ा चैलेंज था। फिलहाल महिला की सफल डिलीवरी हुई।

5379487