Logo
हरियाणा के गुरुग्राम में निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की तीन वर्षीय बच्ची को करीब 45 वर्षीय मजदूर ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। खून से लथपथ हालत में करीब 200 मीटर दूर एक मकान के पीछे पुलिस को पत्थरों के बीच बच्ची फंसी हुई मिली। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Gurugram: भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव रिठौज में निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की तीन वर्षीय बच्ची को करीब 45 वर्षीय मजदूर ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। खून से लथपथ हालत में करीब 200 मीटर दूर एक मकान के पीछे पुलिस को पत्थरों के बीच बच्ची फंसी हुई मिली। वहीं इस वारदात के बाद आरोपी फरार है। बच्ची को गंभीर हालत में गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना की सूचना सीन ऑफ क्राइम व फिंगर प्रिंट की टीम को दी। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

रात को अचानक गायब हुई मासूम बच्ची

मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी कई मजदूर रिठौज ढाणी पर रविंद्र फौज के मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। वीरवार को एक मजदूर आया, जो उसी मकान में रह रहा था। रात को मजदूर की तीन वर्षीय बच्ची गायब हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक मकान के पीछे बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों ने देखा तो एक बच्ची खून से लथपथ मिली, जो पत्थरों के बीच में फंसी थी। इसके बाद जब बच्ची के मिलने की सूचना मजदूरों तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे और बच्ची की पहचान की। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कब्जे में लेकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी की पहचान ठेकेदार ने भी नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

शादी का झांसा देकर दो साल से कर रहा युवती से रेप, जान से मारने की धमकी

भोंडसी एरिया में पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मॉल में नौकरी करती है। 2022 में उसकी मुलाकात साहिल नामक युवक से हुई। साहिल ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान साहिल युवती के घर भी आने जाने लगा। इस दौरान उसने जबरन उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी की बात की तो साहिल साफ मुकर गया और उसके साथ संबंध तोड़ लिए। युवती ने शादी के लिए जब साहिल पर ज्यादा जोर दिया तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

5379487