Logo
election banner
Jahangirpuri murder News: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग ने एक महिला की उसी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है।

Delhi Woman Murder Case: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बीते दिन शुक्रवार दोपहर एक नाबालिग लड़के ने एक महिला के घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। महिला को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है और मृतका की बेटी से अफेयर चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

महिला की हत्या के पीछे की वजह

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अनीता शर्मा (37) (काल्पनिक नाम) परिवार के साथ रहती थी। परिवार में उनकी एक 17 साल की बेटी भी है, जिससे आरोपी का अफेयर था। मृतक महिला इसका विरोध करती थी, जिससे आरोपी लड़की से नहीं मिल पा रहा था। इसलिए बीते दिन आरोपी अपने दो साथियों के साथ दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अनीता के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिरी, जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- DJB के कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, 2 महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पर लगा था अपहरण और दुष्कर्म का आरोप

पुलिस का कहना है कि अनीता की नाबालिग बेटी इलाके में ट्यूशन पढ़ती थी। आरोपी भी उसी इलाके में रहता था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी। बीते साल  23 जुलाई को उसने किशोरी का अपहरण भी किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पांच दिन बाद पीड़िता को बरामद कर मेडिकल टेस्ट के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया था।

हालांकि, बाल सुधार गृह से वह जल्दी ही छूट गया। परिवार के मुताबिक बाल सुधार गृह से आने के बाद कुछ दिनों से लड़की को गुरुकुल भेजा हुआ था, लेकिन फिर वापस आ गया। नाबालिग लड़का, लड़की से नहीं मिल पा रहा था। लड़की का परिवार भी लड़के के खिलाफ था। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग ने लड़की की मां की हत्या का प्लान बनाया और साजिश के तहत मिलकर महिला की हत्या कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

5379487