Logo
election banner
Arvinder Singh News: अरविंदर सिंह लवली ने आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ तीन पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Arvinder Singh Lovely joins BJP: अरविंदर सिंह लवली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने 28 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि लवली बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक दिल्ली बीजेपी पार्टी मुख्यालय में पहुंचकर भाजपा का हाथ थामा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अरविंदर सिंह लवली को बीजेपी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

दूसरी बार बीजेपी में शामिल हुए लवली

बता दें कि अरविंदर लवली ने दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी के साथ हो लिए थे। लेकिन कुछ ही महीनों के बाद फिर से कांग्रेस में वापस लौट आए थे। अरविंदर सिंह लवली हालही में दिल्ली कांग्रेस प्रमुख से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा कि वह दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के खिलाफ हैं।

दिल्ली कांग्रेस इकाई उस (AAP) पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के बयान पर भी आपत्ति जताई थी।

दरअसल, कन्हैया कुमार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली के मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की थी। हालांकि, लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के आसिफ मोहम्मद ने दावा किया था कि वह बीजेपी में शामिल होंगे। लिंक पर क्लिक कर विस्तृत खबर को पढ़िए...

5379487