दिल्ली के टॉप 5 म्यूजियम, जहां विभिन्न कला, सांस्कृतिक विरासत और इतिहास चौंका देंगे आपको...

18 May 2024

राष्ट्रीय संग्रहालय : यह संग्रहालय भारतीय कला, संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करता है। यहां पर पुरातात्विक विश्वास, पेंटिंग्स, सांस्कृतिक आइटम्स और अन्य कला संग्रह देखने को मिलते हैं।

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय : यह संग्रहालय भारतीय रेलवे के इतिहास और विकास को प्रस्तुत करता है। यहां पुरानी ट्रेनों, इंजनों, रेलगाड़ियों और रेलवे संबंधित आइटम्स देख सकते हैं।

गांधी स्मारक संग्रहालय: यह संग्रहालय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी, उनके संदेश, उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रकार के आइटम्स को प्रदर्शित करता है।

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट : यह संग्रहालय आधुनिक कला को प्रस्तुत करता है। यहां पर भारतीय और विदेशी कलाकारों की आधुनिक कला के उत्कृष्ट नमूने हैं।

पुरातत्व संग्रहालय : यह संग्रहालय पुरातात्विक खजाने को प्रस्तुत करता है, जिसमें प्राचीन समय के विभिन्न आइटम्स जैसे मूर्तियां, सिक्के,और अन्य पुरातात्विक वस्तुएं देखते सकते हैं।

ये सभी म्यूजियम दिल्ली में स्थित हैं। आपको बच्चों के साथ एक बार अवश्य यहां जाना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होगी।