Logo
IPL 2024 RCB vs CSK: दिनेश कार्तिक ने 400 टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया है। वह सबसे बड़े उम्रदराज बैटर हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। कार्तिक, चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने 400 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया। यह रिकॉर्ड अब तक हिटमैन रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज था। रोहित शर्मा 440 मैच खेल चुके हैं। दिनेश कार्तिक ने इस रिकॉर्ड को बनाते हुए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। हांलाकि 400वें मैच में दिनेश कार्तिक 14 रन ही बना पाए। 

400 टी 20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में भारतीय दिग्गज खिलाड़ी हैं। इनमें 5वें स्थान पर सुरेश रैना हैं वह 336 टी20 मैच खेल चुके हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं। वह 390 मैच खेल चुके हैं। कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। उन्होंने 391 मैच खेले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक आ गए हैं। कार्तिक ने पूरे 400 मैच खेल लिए हैं। दिनेश कार्तिक इन सभी खिलाड़ियों में सबसे सीनियर प्लेयर हैं। उनके बाद पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित 440 मैच खेल चुके हैं।       

सबसे ज्‍यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय
440 - रोहित शर्मा
400 - दिनेश कार्तिक
391 - एमएस धोनी
390 - विराट कोहली
336 - सुरेश रैना

इस सीजन में चमके कार्तिक 
आईपीएल 2024 में दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। इस सीजन के 14 मैचों में कार्तिक ने दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 39.38 की औसत से 315 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.65 का रहा है। दिनेश कार्तिक का हाईएस्ट स्कोर 83 रन रहा है। दिनेश उम्रदराज होने के बावजूद एक युवा की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाकर अपनी टीम के लिए तेजी से रन जोड़ते हैं। 

5379487