haribhoomi hindi news
बॉलीवुड में होली की धूम देखने को मिली। रणबीर कपूर ने बेटी राहा संग होली खेली, सोहा अली खान और नेहा धूपिया बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आई।

Bollywood Holi Celebration: होली के रंग में पूरा बॉलीवुड भी रंगा नजर आया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने परिवार और दोस्तों के साथ होली मनाई, जिनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी

हर साल की तरह इस बार भी शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अपने घर पर होली पार्टी रखी। इस खास मौके पर कई सेलेब्स पहुंचे।

पार्टी में ऋचा चड्ढा भी नजर आई।

रणबीर कपूर ने राहा संग खेली होली

रणबीर कपूर भी होली के रंग में रंगे दिखे। वो अपनी बेटी राहा कपूर के साथ होली खेलते नजर आए। कहा जाता है कि रणबीर को रंग पसंद नहीं हैं, लेकिन बेटी की खुशी के लिए उन्होंने पूरे दिल से होली मनाई और पपाराजी को शुभकामनाएं भी दी।

आयशा खान को लेकर विवाद

एक्ट्रेस आयशा खान भी एक इवेंट में होली मनाती दिखीं। हालांकि रमजान के महीने में होली खेलने को लेकर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई।

परिवार के साथ दिखे रणदीप, सोहा और नेहा

रणदीप हुड्डा ने पत्नी और परिवार के साथ होली की तस्वीरें शेयर की।

वहीं सोहा अली खान और नेहा धूपिया अपने बच्चों के साथ होली खेलती दिखी। उनके साथ कुणाल खेमू और अंगद बेदी भी मौजूद थे।

मुंबई में एक दिन पहले होली

जहां देश के कई हिस्सों में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, वहीं मुंबई में सेलेब्स ने इसे 3 मार्च को ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया।

यह भी पढ़े - Elnaaz Norouzi: खामेनेई की मौत पर जश्न मनाना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, बोली - अगर ईरान गई तो जान से मार…

7