Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च 2026 को होली के मौके पर रिलीज होने वाला था, लेकिन ऐन वक्त पर इसे टाल दिया गया। इसकी वजह चंद्र ग्रहण को माना जा रहा है।
चंद्र ग्रहण बना ट्रेलर रिलीज टलने की वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 मार्च को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक चंद्र ग्रहण था। वहीं कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सुबह 9:39 बजे से शाम 6:46 बजे तक का समय अशुभ माना गया। आमतौर पर फिल्मी ट्रेलर दोपहर के समय लॉन्च किए जाते हैं, जो इसी अवधि में आता है।
एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स ने सच में 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन ग्रहण की जानकारी मिलने के बाद टीम ने इसे टालने का फैसला किया। फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि नए काम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में ही की जानी चाहिए।
अब कब आएगा ट्रेलर?
पहले खबर थी कि 5 मार्च को मुंबई में एक भव्य इवेंट के जरिए ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन बाद में योजना बदल दी गई। अब बताया जा रहा है कि ट्रेलर 5 या 6 मार्च को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।
19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में दर्शक ट्रेलर और गानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला टॉक्सिक से होगा, जिसमें यश मुख्य भूमिका में हैं। ‘टॉक्सिक’ का टीज़र हाल ही में जारी हुआ था, जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज हो सकता है।









