Logo
election banner
MI vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 174 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में मुंबई 7 विकेट से जीत गई। सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक जमाया

MI vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 55वां मुकाबला मुंबई ने जीत लिया। मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की लगातार 4 हार के बाद यह पहली जीत है। 

मुंबई को मिला 174 का लक्ष्य 
मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड ने 48 रन बनाए। आखिर में पैट कमिंस ने 35 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई की तरफ से अच्छी गेंदबाजी हुई। हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट लिए। अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया। 

सूर्या ने ठोका शतक, 7 विकेट से जीता मुंबई 
मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर टारगेट को हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 का पहला शानदार शतक जड़ा। सूर्या ने 50 बॉल पर 102 रन बनाए। इसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। मुंबई के शुरुआती बल्लेबाज नहीं चल पाए। रोहित शर्मा, ईशान किशन और नमन धीर जल्दी और सस्ते में आउट हो गए। 

मुंबई इंडियंस 11 
ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टीम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान थुषारा। 

सनराइराजर्स हैदराबाद 11 
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लॉसेन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।  

MI vs SRH IPL 2024: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 22 मैच आमने-सामने हुए हैं। इसमें सनराइजर्स ने 10 मैच पर कब्जा जमाया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 12 मैच जीती है। वानखेड़े स्टेडियम में ये दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने हो चुकी है। इसमें 7 मैच मुंबई, तो 2 मैच हैदराबाद ने जीते हैं।

MI vs SRH IPL 2024: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट और बाउंस होती है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलती है। यहां बल्ले से खूब रन बनते हैं। हालांकि, ओस के बावजूद मुंबई अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 169 रनों का पीछा करने में विफल रही। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 169 रन ही बना सकी, वहीं मुंबई इंडियंस की पूरी टीम महज 145 रनों पर सिमट गई।

MI vs SRH IPL 2024: मौसम रिपोर्ट
Accuweather.com के मुताबिक, 6 मई (सोमवार) को मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हैदराबाद और मुंबई के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मैच को शाम 7:30 बजे IST से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दर्शक आईपीएल का मजा JioCinema पर भी उठा सकते हैं।

MI vs SRH: दोनों टीमों का Squad

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रित बुमरा, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव (विकेटकीपर), जथावेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल।

5379487