Logo
Heat Wave Home Remedies: तेज गर्मी के चलते लू लगने के मामले बढ़ने लगे हैं। लू लगने पर तुरंत कुछ घरेलू उपाय आजमाकर परेशानी को कम किया जा सकता है।

Heat Wave Home Remedies: देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का एहसास होने लगा है। जैसे-जैसे गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं तो लू लगने के मामले  भी बढ़ने लगे हैं। तेज गर्म हवाओं से सामना होने का नतीजा हीट स्ट्रोक के रूप में अक्सर सामने आता है। जब शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है तो लू लग जाती है। घर से बाहर निकलने से पहले कई सुरक्षा इंतजाम करने के बाद भी लू लग जाती है। 

लू लगने के बाद मरीज का शरीर आग की तरह तपने लगता है। ऐसे में लू लगने पर कुछ जरूरी काम सबसे पहले करना चाहिए, इससे पीड़ित को जल्द राहत मिलने में मदद मिलती है। 

लू लगने पर करें ये काम
जिस व्यक्ति को लू लग जाती है उसके शरीर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। ऐसे में सबसे पहला काम व्यक्ति के शरीर के तापमान को कम करने का होता है। इसके लिए ठंडे पानी में एक गीला कपड़ा डुबोएं और उसे निचोड़ लें। इसके बाद गीले कपड़े से पीड़ित का पूरा शरीर पोछें। इससे शरीर के तापमान में थोड़ी कमी आती है। 

इसे भी पढ़ें: फल एक फायदे अनेक: 20 रुपये का लाल फल है कमाल, 5 बड़ी बीमारियों की कर देगा छुट्टी, डॉक्टर रोज खाने की देते हैं सलाह

शरीर का तापमान घटने के बाद पीड़ित को नॉर्मल पानी पीने को दें। कुछ वक्त तक उसके सिर पर गीला टॉवेल रखें, जिससे दिमाग में ठंडक बनी रहे। जब शरीर का तापमान काबू में आ जाए तो हल्के ठंडे पानी से मरीज को नहला सकते हैं। 

लू का असर उतारने में मदद करेंगे घरेलू उपाय

प्याज का रस - प्याज की तासीर बहुत ठंडी होती है। यही वजह है कि गर्मी कि दिनों में प्याज खाने की सलाह दी जाती है जिससे लू न लगे। लू का असर उतारने के लिए प्याज का रस लें और पीड़ित के हाथ, पैर, तलवे और कानों के पीछे इसे लगाएं। इससे शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Strong Bones: बढ़ती उम्र के बाद भी हड्डियां नहीं होंगी कमज़ोर, एक्सपर्ट के बताए 4 टिप्स करें फॉलो, 70 साल में भी दौड़ेंगे

सौंफ का पानी - प्याज की तरह ही सौंफ की तासीर भी काफी ठंडी होती है। जिस व्यक्ति को लू लगी है उसे अगर सौंफ का पानी पिलाया जाए तो लू का असर कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 गिलास पानी में दो चम्मच सौंफ डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें। इस पानी को अगले दिन सुबह मरीज को पिलाएं। इससे उसकी पाचन शक्ति में भी सुधार होता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487