Logo
election banner
Sattu Ka Paratha Recipe: समर सीजन में सत्तू का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप ब्रेकफास्ट में सत्तू का पराठा बनाकर दिन की हेल्दी शुरुआत कर सकते हैं।

Sattu Ka Paratha Recipe: गर्मी का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ने लगता है सत्तू की डिमांड काफी बढ़ने लगती है। शरीर में ठंडक लाने के लिए लोग भले ही सॉफ्ट ड्रिंक और अन्य बाजार में मिलने वाली चीजों का सहारा लेने लगे हैं, लेकिन पारंपरिक फूड सत्तू के फायदों का कोई तोड़ नहीं है। सत्तू को पानी में घोलकर  पीने के साथ सत्तू से बना पराठा भी बेहद फायदेमंद होता है। सत्तू का पराठा बहुत टेस्टी भी होता है और आसानी से तैयार हो जाता है। 

आप अगर गर्मी में दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ करना चाहते हैं तो सत्तू का पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाना सरल है और ये मिनटों में तैयार किया जा सकता है। 

सत्तू का पराठा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं आटा - 3 कप
सत्तू - 2 कप
लहसुन कलिया पिसी - 5
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
प्याज बारीक कटे - 2
अजवाइन - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
घी - 2 टी स्पून
नींबू रस - 1 टेबलस्पून
अमचूर - 1 टी स्पून
तेल
नमक - स्वादानुसार

सत्तू का पराठा बनाने की विधि
सत्तू का पराठा बनाना सरल है और ये आसानी से तैयार किया जा सकता है। सत्तू के पराठे के लिएएक बर्तन में गेहूं का आटा डालें और उसमें देसी घी और चुटकीभर नमक डालकर मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा करते हुए गुनगुना पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। आटे को कपड़े से ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें। 

इसे भी पढ़ें: Dahi Lassi: चिलचिलाती धूप ने कर दिया है परेशान, 5 मिनट में बनाकर पिएं पंजाबी दही लस्सी, तुरंत मिलेगी ठंडक

इस बीच एक बड़ी गहरी बाउल में सत्तू डालें और उसमें बारीक कटी प्याज, अदरक-लहसुन पेसट, अमचूर, अजवाइन समेत अन्य सामग्रियां डाल दें और अच्छी तरह से मिला दें। सभी चीजें मिलाने के बाद इसमें दो चम्मच पानी डालें और दोबारा सभी चीजें मिक्स करें। 

अब आटा लेकर उसे एक बार और गूथें। इसके बाद आटे की लोइयां तोड़ लें। एक लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेल लें। इसके बाद सत्तू की थोड़ी सी स्टफिंग लेकर उसे आटे की बेली लोई के बीच में रखें और चारों ओर से बंद कर दें। इसके बाद इस लोई को पराठे के आकार में बेल लें। 

अब एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। तवा गर्म हो जाने के बाद उस पर एक चम्मच तेल डालकर फैलाएं और बेला हुआ पराठा डाल दें। कुछ देर सेकने के बाद पराठे के किनारों पर तेल डालें और पलटा लें। पराठे के ऊपरी हिस्से में तेल लगाएं और पराठा पलटा पलटाकर सेकें। जब पराठा दोनों ओर से सुनहरा हो जाए तो उसे प्लेट में उतार लें। 

इसे भी पढ़ें: Paneer Bread Roll: लंच के बावजूद दिन में भूख लग आए तो खाएं पनीर ब्रेड रोल, स्वाद में लाजवाब, तैयार करना है आसान

इसी तरह आटे की सारी लोइयों और सत्तू स्टफिंग की मदद से एक-एक करते हुए सारे पराठे तैयार कर लें। स्वाद और पोषण से भरपूर सत्तू के पराठे नाश्ते के लिए बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें चटनी या सब्जी के साथ परोस सकते हैं। 

jindal steel
5379487