Logo
election banner
How to Make Dahi Lassi: गर्मी के दिनों में दही से बनी लस्सी पीना काफी पसंद किया जाता है। ये हेल्दी होने के साथ ही शरीर में ठंडक घोल देती है।

How to Make Dahi Lassi: तेज गर्मी के बीच अगर कोई दही से बनी लस्सी का गिलास थमा दे तो पूरा दिन बन जाता है। दही की लस्सी न सिर्फ पौष्टिक होती है बल्कि शरीर का तापमान मेंटेन रखने में भी मदद करती है। दही लस्सी कई तरह से बनाई जा सकती है। आज हम आपको पंजाबी स्टाइल में तैयार होने वाली दही लस्सी बनाने का तरीका बताएंगे। 

दही लस्सी बनाना बहुत सरल है और ये मिनटों में तैयार की जा सकती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत को दुरुस्त रखने का काम भी करता है। आइए जानते हैं दही लस्सी बनाने का आसान तरीका। 

इसे भी पढ़ें: Paneer Bread Roll: लंच के बावजूद दिन में भूख लग आए तो खाएं पनीर ब्रेड रोल, स्वाद में लाजवाब, तैयार करना है आसान

दही लस्सी बनाने के लिए सामग्री
दही - 1/2 किलो
दूध - 1 कप
काजू - 5
बादाम - 5
चीनी - 1/2 कप
मलाई - 2 टी स्पून
आइस क्यूब्स

दही लस्सी बनाने की विधि
दही लस्सी बनाना बहुत सरल है और आप इसे पांच मिनिट में ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। गर्मी से आए घरवालों को दही लस्सी बनाकर सर्व की जा सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में दही डालें। दही को पहले फ्रिज में रख दें, जिससे वो अच्छी तरह से ठंडा हो सके। इसके बाद बर्तन में मौजूद दही को मथनी की सहायता से अच्छी तरह से मथ लें। 

इसे भी पढ़ें: Anjeer Smoothie: अंजीर स्मूदी से करें दिन की शुरुआत, ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल, मिनटों में होती है तैयार

जब दही की सारी गांठें खत्म हो जाएं तो उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं और दोबारा तब तक मथें जब तक कि चीनी दही के साथ एकसार न हो जाए। दही मथने के बाद उसमें ठंडा दूध डालें और दोबारा मथें। दही तब तक मथें जब तक कि पूरी तरह से स्मूद न हो जाए। दही लस्सी बनकर तैयार है। इसे गिलास में निकालें और ऊपर से दो तीन बर्फ के पीस डालें। ताजी मलाई और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें। 

5379487