Logo
election banner
Eggs, Chicken in Summer: गर्मी के दिनों में अंडा, चिकन, मीट खाना सही है या नहीं, इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक एजुकेशनल वीडियो शेयर किया है।

Eggs, Chicken in Summer: गर्मी के दिनों में हेल्दी रहने के लिए सही खान-पान और अनुशासित जीवनशैली का पालन करना जरूरी होता है। खासतौर पर तली भुनी चीजों का सेवन बीमारी को बुलावा दे सकता है। बहुत से नॉनवेजिटेरियन लोग गर्मी के दिनों में चिकन, अंडा और फिश जैसी चीजों को भी खाना बंद कर देते हैं, क्योंकि इनकी धारणा है कि इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। क्या वाकई में गर्मी के दिनों में अंडा, चिकन खाना नुकसान पहुंचा सकता है?

सवाल वाजिब है और ये हकीकत है या मिथक इसका जवाब न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल ने साझा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम के अपने ऑफिशियल अकाउंट @nmamiagarwal पर इसका जवाब दिया है। 

गर्मी में अंडा, चिकन खाना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल ने अपने वीडियो में कहा है 'यह धारणा बिल्कुल गलत है कि गर्मी के दिनों में अंडा, चिकन या मछली खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इन चीजों में विटामिन, न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं, हालांकि इन फूड्स को सीमित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें: Papaya Seeds: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को खून से निकाल बाहर करेंगे पपीते के बीज, इस तरीके से करें सेवन; दिल बन जाएगा मजबूत

नमामि आगे कहती हैं कि 'ये बात सही है कि अंडा शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है,लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो ये शरीर के लिए काफी पौष्टिक हो सकता है। अंडा विभिन्न तरह के पोषक तत्वों का पावर हाउस है और इसे वजन घटाने में भी इसकी जर्दी असरदार होती है। अंडे की जर्दी में लगभग 90 प्रतिशत आयरन और कैल्शियम पाया जाता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nmami (@nmamiagarwal)

सेहत के लिए फायदेमंद
नमामि कहती हैं कि चिकन, फिश और अंडे जैसे नॉनवेज फूड सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं। इन्हें खाने से ब्रेन हेल्थ में सुधार होने के साथ हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। ये सभी फूड्स न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Low Calories Foods: वजन घटाने में मदद करेंगे 4 लो कैलोरी फूड, डिनर में कर सकते हैं शामिल, जल्द दिखेगा असर

5379487