Logo
election banner
Who Are Anjali Chakra, Sufi Malik?: अंजलि और सूफी के बीच इश्क मोहब्बत पांच साल पहले शुरू हुआ था। जिन्होंने सीमाओं और सांस्कृतिक पैमानों से परे प्यार के अपने खूबसूरत रिश्तों से कई लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया था।

Who Are Anjali Chakra, Sufi Malik?: दो मुल्क, इश्क, शादी, बेवफाई और अब ब्रेकअप...। यह किसी वेब सीरीज की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि दो लड़कियों की जिंदगी की सच्ची कहानी है। भारत की अंजलि चक्र और पाकिस्तान के सूफी मलिक ने शादी करने के फैसले के कुछ हफ्ते बाद अब रिश्ते के खत्म होने का ऐलान कर दिया है। यह जोड़ी 2019 में अपने फोटोशूट के लिए वायरल हुई थी।

भारत की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अंजलि चक्र और पाकिस्तान से सूफी मलिक ने ब्रेकअप की खबर दी है। अपनी शादी को रद्द कर दिया है। यह जोड़ा अपने समलैंगिक प्रेम के जीवंत उदाहरण के लिए 2019 में इंटरनेट सनसनी बन गया था। अंजलि ने इसका कारण सूफी की बेवफाई बताया है।

5 साल पहले सुर्खियों में आया था रिश्ता
अंजलि और सूफी के बीच इश्क मोहब्बत पांच साल पहले शुरू हुआ था। जिन्होंने सीमाओं और सांस्कृतिक पैमानों से परे प्यार के अपने खूबसूरत रिश्तों से कई लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया था। दोनों की सगाई एक साल पहले हुई थी। सूफी ने न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में अंजलि को प्रपोज किया था। इस पल को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस के साथ खुशी से साझा किया।

हालांकि, सपना अचानक टूट गया जब सूफी ने शादी से कुछ हफ्ते पहले अंजलि को धोखा देने की बात स्वीकार की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali (@anjalichakra)

सूफी ने कहा- मैंने विश्वासघात किया
सूफी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मैंने अपनी शादी से कुछ हफ्ते पहले उसे धोखा देकर विश्वासघात की एक अविश्वसनीय गलती की। मैंने उसे बहुत दुख पहुंचाया है, मेरी समझ से परे। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रही हूं। मैंने जो किया है उससे उसके दिल को ठेस पहुंची है, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। मैंने उसे धोखा दिया है जिसकी मैं सबसे अधिक परवाह करती हूं। 

अंजलि ने सूफी पर बेवफाई करने का आरोप लगाया
अंजलि चक्र ने भी इंस्टाग्राम पर अपने रिश्तों को लेकर बातें लिखी हैं। उन्होंने यह एक झटके की तरह हो सकता है, लेकिन अब हमारी यात्रा बदल रही है। हमने सूफी द्वारा की गई बेवफाई के कारण अपनी शादी रद्द करने और अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sufi Malik (@sufi.sun)

अंजलि चक्र कौन हैं?

  • अंजलि चक्र न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक इंडियन इवेंट प्लानर और कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।
  • चक्र ने लॉस एंजिल्स में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूएससी) से ग्रेजुएशन किया है। 
  • वह मूल रूप से सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र की रहने वाली हैं।
  • चक्र ने ग्रेजुएशन करने के बाद कुछ साल तक हेल्थ सर्विस में काम किया। जिसके बाद उन्होंने इवेंट प्लानिंग के अपने जुनून को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया।
  • अंजलि चक्र एक ब्लॉग चलाती हैं। जहां वह ट्रेवेल, ब्यूटी, इवेंट प्लानिंग के बारे में अपने विचार साझा करती हैं। उन्हें स्वयंसेवा और बागवानी में भी रुचि है।
Social Media Influencers Anjali Chakra and Sufi Malik
Social Media Influencers Anjali Chakra and Sufi Malik

सूफी मलिक कौन है?

  • 27 वर्षीय सूफी मलिक एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम शख्सियत हैं, जो अपने सोशल मीडिया पर लाइफ स्टाइल और फैशन कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।
  • उन्होंने इस्लाम के आंतरिक रहस्यमय आयाम सूफीवाद के दर्शन से प्रेरित होकर अपना उपनाम अपनाया।
  • मलिक को फोटोग्राफी में रुचि है और उनके काम को पैनकेक और बूज़ आर्ट शो में प्रदर्शित किया गया है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी पॉप-अप कला प्रदर्शनी है।
  • सूफी मलिक वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं, जहां वह फैशन, लाइफ स्टाइल और ट्रेवेल से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं। 
  • उन्हें अंजलि चक्र के साथ अपने रिश्ते के लिए प्रसिद्धि मिली। उनके कई इंस्टाग्राम पोस्ट उनके प्यार पर फोकस हैं। जिसमें समलैंगिकता और उसकी स्वीकृति के बारे में बात करते हैं। 
5379487