Logo
election banner
टीवी सीरियल्स से बॉलीवुड तक अपना नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने खुलासा किया है वह अपने फेमस शो 'नागिन' के दौरान वह बेहद अस्वस्थ थीं। उन्हें इंजरी हो गई थी जिसके कारण वह दिन में 30 गोलियां खाती थीं।

Mouny Roy: टीवी सीरियल्स से बॉलीवुड तक अपना सफर तय करने वालीं मैनी रॉय (Mouni Roy) आज इंडस्ट्री की काफी जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग के दम पर कई फिल्में की हैं जिसमें उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारा से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें टीवी शो नागिन से मिली। अब मौनी ने हाल ही में खुद से जुड़े कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

'नागिन' से मिली अलग पहचान
मौनी रॉय ने एकता कपूर के शो 'नागिन' से खूब नाम कमाया है। उनके पहले शो 'क्योंकी सास भी कभी बहू थी' से ही उन्हें पहचान मिल गई थी, मगर उनका स्टारडम एकता कपूर के शो 'नागिन' से बढ़ा। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने मशहूर टीवी शो 'नागिन' के दौरान अपनी हेल्थ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

शो से पहले हुई थी इंजरी
'मैशेबल इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में मौनी ने बताया कि 'नागिन' से पहले उनकी हेल्थ ठीक नहीं थी और उनका बुरा दौर चल रहा था। मौनी ने कहा कि शो शुरू होने से पहले वह एक ऐसे दौर में थी, जब उन्हें लगा की उनकी जिंदगी खत्म होने वाली है एक्ट्रेस ने बताया कि रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 9' के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में L4-L5 में इंजरी हो गई थी।

उन्होंने कहा- हड्डी में स्लिप डिजनरेशन और स्कोलियोसिस होने के कारण मैं सीधी खड़ी नहीं हो पाती थी। 'नागिन' सीरियल में काम करने से पहले वह तीन महीने तक बिस्तर पर थीं। इसके कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था। वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। उनका वजन बेढंगे तरीके से बढ़ रहा था की वो खुद को बेहद अनफिट महसूस करने लगी थीं। इस दैरान वह एक दिन में 30 गोलियां खाती थीं और कभी-कभी इंजेक्शन लगवाती थीं।

मौनी की फिल्में
टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद मौनी रॉय फिल्मों में भी खूब छाईं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड', रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' और राजकुमार राव संग 'मेड इन चाइना' में काम किया है। 

5379487