Logo
election banner
Gurucharan Singh Missing: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। वहीं अब तक पुलिस को कुछ नहीं पता चल पाया है और अब उनके पिता भी काफी परेशान हैं।

Gurucharan Singh Missing: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह के अचानक गयाब होने से उनका पूरा परिवार काफी परेशान है। वहीं अब एक्टर को लापता हुए दो हफ्तों से ज्यादा हो गए है। लेकिन अब तक पुलिस को कोई पता नहीं लगा पाई है। जिसके बाद पिता का बुरा हाल होता जा रहा है।

 गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह का छलका दर्द
इसी बीच रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने 'ईटाइम्स' से बात करते वक्त कहा कि ''जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है, हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटें। लेकिन हम सब बहुत परेशान हैं और पुलिस से कुछ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।''

बेटे के लापता होने से पिता का बुरा हाल
आपको बता दें, 22 अप्रैल 2024 से लापता हुए गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में उनका लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन इसके बावजूद अभी तक एक्टर का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। बेटे के लापता होने से उनके पिता हरजीत सिंह काफी परेशान हैं और उनका पूरा परिवार सदमे में है।

लापता होने से पहले मनाया था पिता बर्थडे
वहीं लापता होने के एक दिन पहले गुरुचरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें जन्मदिन विश किया था। उस दिन को लेकर हरजीत सिंह ने कहा, कि ''हमने कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया था। लेकिन हम सब घर पर साथ और बहुत अच्छा भी लगा। लेकिन अगले दिन उसे मुंबई जाना था।'' हलांकि, उनकी जांच पुलिस कर रही है और एक्टर की आखिरी लोकेशन दिल्ली ही पाई गई थी।  

एक्टर के दोस्त ने कही ये बात 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर घर से मुबंई जाने के लिए निकले थे और जिस दिन गुरुचरण सिंह सोढ़ी लापता हुए उस दिन ही उनकी दोस्त भक्ति सोनी उन्हें रिसीव करने आने वाली थी। उनकी दोस्त ने बात करते वक्त बताया कि, ''वो एयरपोर्ट गई थीं और उनका वेट भी किया, लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे।''

5379487