Kiara Advani ने शेयर कीं अपने Cannes 2024 लुक की फोटोज़

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कान्स में डेब्यू किया है।
पहली बार वह इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रेड कार्पेट पर उतरने से पहले कान्स से उनका जबरदस्त लुक सामने आया है।
18 मई को आयोजित कान्स के एक खास सेगमेंट फ्रेंच रिवेरा में कियारा आडवाणी ने हिस्सा लिया। उनका पहला लुक काफी वायरल हो रहा है।
फ्रेंच रिवेरा पार्टी के लिए कियारा ने वाइट कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन कैरी किया था।
इस आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफें कर रहे हैं।
कियारा ने आउटफिट के साथ पर्ल ज्वेलेरी पेयर की। गाउन के साथ हाई हील्स मैच कर उन्होंने अपने फैशन सेंस से काफी लाइमलाइट बोटरी।
एक्ट्रेस पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाएंगी। इसस पहले उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
More Stories