Logo
election banner
विराट कोहली के बाद अब उनकी वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका को लेकर भारत लौट आई हैं। एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पैपराजी को अकाय की पहली झलक भी दिखा दी है।

Anushka Sharma Back in India: पावर कपल माने जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस साल फरवरी माह में अपने दूसरे बेबी के पैरेंट्स बने थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अकाय के जन्म की घोषणा की थी। इस गुडन्यूज से उनके फैंस के बीच काफी खुशी भी देखने को मिली। वहीं अकाय के जन्म के समय से ही अनुष्का शर्मा लंदन में हैं और अपने दोनों बच्चों की देखभाल कर रही हैं।

बच्चों संग भारत लौटीं अनुष्का
इन दिनों आईपीएल 2024 के लिए विराट कोहली भारत में हैं। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने बच्चों के साथ लंदन से भारत लौट आई हैं। इस खबर से उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं और अकाय की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। विराट कोहली के एक फैन पेज पर एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें अनुष्का और उनकी गोद में अकाय की झलक देखने को मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस भारत लौट आई हैं।

हालांकि अब तक विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को भी ऑफिशियल तौर पर मीडिया या कैमरा के सामने नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस को कपल के दोनों बच्चों की झलक देखने की उम्मदें हैं, लेकिन इस बार भी ऐसा होना मुमकिन नहीं होगा।

पैपराजी को दिखाई अकाय की झलक
एक वायरल पोस्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ भारत लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने भारत लौंड करते ही एयरपोर्ट पर पैपराजी को अकाय की पहली झलक भी दिखा दी है। हालांकि उन्होंने बेटे की तस्वीरें लेने से सख्त इनकार किया है। सेलेब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही पैपराजी और मीडिया के सामने आकर फोटोज़ क्लिक करवाएंगी लेकिन उन्होंने शर्त रखी है कि वो तब फोटो खिंचवाएंगी जब उनके बच्चे आसपास नहीं होंगे। 

इस वायरल पोस्ट के मुताबिक, लंबे समय बाद अनुष्का श्रमा की झलक देखने को मिलेगी। हालांकि फैंस को इस बार भी बेटे अकाय और बेटी वामिका की झलक मिलना संभव नहीं हो पाएगा।   

 

5379487