Logo
election banner
MP Board 10th Result Out: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने आज बुधवार(24 अप्रैल) को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं।

MP Board 10th Result Out: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने आज बुधवार(24 अप्रैल) को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। बोर्ड ने शाम 4 बजे नतीजों को घोषित किया। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं। इसके अलावा mpbse.mponline.gov.in पर भी छात्र परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल 8 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं।

ये हैं 10 बोर्ड टॉपर्स
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने दसवीं में टॉप किया। 99 प्रतिशत बना कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।  

  • 1.अनुष्का अग्रवाल, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल नैनपुर मंडला : प्रथम स्थान : 495 अंक
  • 2. रेखा रेबारी, उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी : दूसरा स्थान : 493 अंक
  • 3. इश्मिता तोमर, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय सुसनेर आगर मालवा : दूसरा स्थान : 493 अंक
  • 4. स्नेहा पटेल, इंडियन एक्सलेंस स्कूल हुजूर रीवा : दूसरा स्थान : 493 अंक
  • 5. सौरभ सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहरा सतना : तीसरा स्थान : 492 अंक

33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी
एमपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स को कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। अगर किसी सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम मार्क्स आएं हों, तो स्टूडेंट को उस सब्जेक्ट में फेल माना जाता है। फेल हुए स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अगर कोई स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी पास नहीं हो पाता, तो उसे अगले साल बोर्ड एग्जाम देना होगा।

2023 में 66.29% था रेगुलर स्टूडेंट का रिजल्ट
साल 2023 में 10वीं में रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 66.29 प्रतिशत था।  2024 में 10वीं में 18 लाख 22 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।

पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में में किया था बदलाव
एमपी बोर्ड ने इस बार की परीक्षा में पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में कई बदलाव किए थे। सेंटरों पर पेपर सुरक्षित पहुंचें, इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह अहम बदलाव किए। इसमें एक तरफ जहां एप से पेपर केंद्र तक ले जाने के दौरान GPS से नजर रखी जा रही थी। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की देखरेख में पेपर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए थे। अब तक परीक्षा केंद्राध्यक्ष ही थाने से पेपर सुबह लाते थे।

जुलाई में होगी 10वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम
बता दें, एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद जो छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में दे सकेंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकेंगे जो एक या दो विषयो में फेल हैं। 

5379487