Logo
election banner
Laptop Cooling Pad: अमेजन से आज हम एक गजब के डिवाइस को लेकर आए है। इसका नाम Laptop Cooling Pad Stand है। यह कूलिंग पैड लैपटॉप को गर्म होने से बचाता हैं। इनके उपयोग से लैपटॉप की परफॉर्मेंस भी मेंटेन रहती हैं। नीचे इन पैड की डिटेल्स दी गई है।

Laptop Cooling Pad: क्या आप लैपटॉप कूलिंग पैड के बारें में जानते हैं? यदि नहीं, तो आज हम यहां आपको 3 बेस्ट Laptop Cooling Pad के बारें में बताएंगे, जो ऑनलाइन अमेजन पर मिल रहे हैं। यह कूलिंग पैड कैसे काम करते हैं और इनके क्या फायदे हैं आदि सभी चीजों को चलिए विस्तार से जानते है... 

3 बेस्ट Laptop Cooling Pad
आपने अक्सर देखा होगा कि अधिक समय तक लैपटॉप को यूज को करने पर वह गर्म हो जाते हैं और उनकी परफॉर्मेंस भी लो हो जाती है। ऐसे लोगों के लिए यह लैपटॉप कूलिंग पैड काफी फायदेमंद है। यह लैपटॉप को ठंडा रखते हैं, जिससे आप इन पैड की मदद से लैपटॉप पर लगातार कई घंटों तक बिना किसी रुकावट के काम कर सकते हैं।

इसके अलावा यह पैड गेमिंग का शौक रखने वाले लोगों और पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए काफी फायदेमंद हैं। खास बात है कि आप इन कूलिंग स्टैंड पैड को घर, ऑफिस और अन्य स्थानों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इनमें आपके कंफर्म और सहूलियत के हिसाब से हाइट एडजेस्टमेंट का ऑप्शन भी दिया गया है। 

Tukzer RGB Laptop Cooling Pad Stand Riser
17 इंच का यह कूलिंग पैड लैपटॉप और अधिकांश टैबलेट पर फिट बैठता है। इसमें 6 पंखे स्टैंड है, जिनमें 4 छोटे पंखे ऊपर की तरफ और 2 बड़े पंखे नीचे की ओर दिए गए हैं। यह कूलिंग पैड 7 लेवल की हाइट एडजेस्टमेंट के साथ आता है।

इसमें एर्गोनॉमिक डिजाइन और मेश पैड डिजाइन दिया गय़ा है। यह लैपटॉप कूलिंग पैड 2 कूल आरजीबी एलईडी लाइटिंग इफेक्ट के साथ आता है। अमेजन पर यह कूलिंग पैड 1,749 रुपए में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 

Amazon Basics Laptop Cooling Pad  
अमेजन बेसिक लैपटॉप कूलिंग पैड 10-इंच से 17-इंच तक की स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप के लिए उपयुक्त हैं। यह 6 इन-बिल्ट पंखों के साथ आता है, जो बेहतर कूलिंग प्रदान करता है। इसमें एलसीडी स्क्रीन डिस्प्ले और इन-बिल्ट कंट्रोल पैनल की सुविधा दी गई हैं।

ये भी पढ़ेः- गजब का ऑफर! 8 जीबी रैम, 50MP AI कैमरा वाले Lava O2 स्मार्टफोन को केवल ₹7,499 में ले जाएं घर; तुरंत करें ऑर्डर

आप इसे अपने कंफर्ट के हिसाब से 2 अलग-अलग मोडस में एडजस्ट कर सकते हैं। यह पैड किसी भी USB-A पोर्ट के साथ अच्छा काम करता है। इसकी कीमत 1,299 रुपए हैं। 

Portronics My Buddy Air Cooling Pad Laptop Stand 
माई बडी एयर कूलिंग पैड 3000 की अधिकतम आरपीएम के साथ 6 यूएसबी-पावर कूलिंग पंखों के साथ आता है। आप इन पंखों को 2 स्विच से ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें 2 USB पोर्ट हैं जिनका उपयोग गेमिंग USB माउस या कीबोर्ड जैसे डिवाइसों को आपके लैपटॉप से ​​कनेक्ट करने के लिए किया जा सकता है। यह कूलिंग पैड आरजीबी एलईडी यानी लाल, नीली और हरी लाइट्स के साथ आता है। इसमें एर्गोनोमिक डिज़ाइन दिया गया है। 

ये भी पढ़ेः- कंफर्म! वीवो के 3 प्रीमियम फोन X100 Ultra, X100s और X100s Pro की 13 मई को होगी एंट्री; जानें स्पेसिफिकेशन  

My Buddy Air Cooling Pad लैपटॉप को ठंडा करने में सहायता के लिए आयरन मेश बोर्ड के साथ मजबूत एबीएस के साथ बनाया गया है। गेमिंग के लिए लैपटॉप स्टैंड का वजन 840 ग्राम है और इसे ले जाने में आसान फोल्डेबल डिज़ाइन है। यह आपके लैपटॉप बैग या बैकपैक में आसानी से फिट हो सकता है। इसकी कीमत 1,399 रुपए है। 

jindal steel Ad
5379487