Logo
election banner
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 4 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 4 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 4 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की एकादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 4 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:53 पर
सूर्यास्त: संध्या 06: 54 पर

दिशाशूल:  पूर्व दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 34 से 12 42 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.48 से 16.56  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:59 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:57 तक लाभ
शाम 07:57 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन परिवार में लोगों का आना-जाना बना रहेगा। उत्साहवर्धक समाचार आपको प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्राएं आप कर सकते हैं। दिनभर आप तनाव में रहेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। पुराना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: समुद्री

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज आपके कार्य में लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के सभी प्रयास सफल होंगे। प्रतिद्वंदी आपसे आज डर जाएंगे। घर बाहर आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। बिना कारण विवाद को बढ़ावा ना दें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन फालतू के खर्च ज्यादा होंगे। कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखें। गुम सकती है, चिंता व तनाव बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई भी कार्य बहुत सोच समझ कर करें। विवाद से बचें।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें जोखिम बना रहेगा। रुके हुए कार्यों के प्रति गंभीरता से विचार करें। धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। व्यापार व्यवसाय में उन्नति के अवसर आपके हाथ आएंगे।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन आंखों की दिक्कत आपको हो सकती है। यात्रा आपके लिए मंगल दायक रहेगी। घर बाहर के लोग आपकी टेंशन लेंगे। कार्य प्रणाली में सुधार करके आप मान सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज लोगों के सहयोग से आपके लाभ के अवसर बढ़ेंगे। धन प्राप्त आसानी से हो पाएगी। पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्य में आपका मन लगा रहेगा। निवेश करने से आपको ज्यादा फायदा होगा। मान सम्मान बढ़ेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज दिन भर परिवार के वरिष्ठ जनों से टेंशन आपको मिल सकता है। दूसरों के झगड़ा को शांत करने में आप सफल रहेंगे। वाहन व मशीनरी खरीदने का प्लान बन सकता है। पैसा खर्च करने में आज आप कंजूसी का परिचय देंगे।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन कोट कचहरी के मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में आज आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। निवेश करना व यात्रा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज किसी मंदिर में भगवान का दर्शन करने आप जाएंगे।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन आपके विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको टेंशन बना रहेगा। भूमि या भवन संबंधित कार्य आज हो पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। उन्नत के मार्ग आपके लिए प्रशस्त होंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उनको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। ज्यादा क्रोध करने पर आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। वाहन खरीदने का योग है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज आपको मेहनत आदि करनी पड़ेगी, तभी लाभ प्राप्त होगा। घर बाहर लोग आपको डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे। दूसरों के झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। फालतू खर्च आज ज्यादा होगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन मेहनत ज्यादा और फल आपको कम मिलेगा। व्यापार व्यवसाय एवं रोजगार में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में आकर ना करें। पत्नी की सलाह आज जरूर मानें। स्त्री वर्ग की ओर खिंचाव आज आपका ज्यादा रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487