Logo
आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 19 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 19 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 19 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की एकादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 19 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:45 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:00 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन दलिया या घी का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 40 से 12 50 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.52 से 16.59  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:53 से 08:53 तक अमृत
सुबह 08:53 से 10:53 तक चंचल
सुबह 10:53 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:54 तक अमृत
दोपहर 02:54 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आपके कुछ काम सही होने पर भी विरोध होगा। इसलिए सावधान रहें। सामाजिक कार्य करने में सावधानी बरतें। मान सम्मान बिगड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के साथ रिश्ते आज आपके बिगाड़ सकते हैं।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज आपको धर्म कर्म करना चाहिए, जिससे आपको लाभ होगा। पड़ोसियों से सावधान रहें। वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में सोच समझकर कोई भी निर्णय निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकते हैं।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कार्य के साथ ज्यादा पैसा खर्च होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में किसी से सलाह लेकर कार्य करें। सिंगल लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज छत्रप आपके लिए कमजोर रहेगा। वाणी के माध्यम से किसी के दिल को चोट ना पहुंचाएं। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक की स्थिति बनेगी। घर बाहर आज आपको टेंशन प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में मित्र के सलाह को अवश्य मानें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज भूमि या भवन संबंधी का काम आपका हो सकता है। रोजगार प्राप्त की दिशा में किया गया प्रयास सफल रहेगा। संचित कोष में पैसों की वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में आज ग्राहक आपसे प्रसन्न रहेंगे। 
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज आपको सॉरी रिक्वेस्ट हो सकता है। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज किसी आनंद उत्सव में भाग लेने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट वर्ग सफलता हासिल आज जरूर करेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में कोई तीसरा इंटरफेयर करेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
शत्रु आज आपसे पराजित रहेंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ दिन भर बनी रहेगी। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे, तभी कार्य आपका बनेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में आज पार्टनर को ज्यादा समय दें।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन पुराने रोग के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आवश्यक वस्तुओं की खरीद फरोख्त आप करेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपकी टेंशन बनी रहेगी। आज प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। तभी कार्य आपके बनेंगे। प्रबुद्ध जनों से मेलजोल बढ़ेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज किसी भी तरह के बाद विवाद में ना पड़ें। जल्दबाजी करने से आज आपको हानि हो सकती है। घर में मेहमानो का आगमन हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज कोई भी इंपॉर्टेंट निर्णय सोच समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका आपके साथ बनी रहेगी। व्यवसाय की यात्रा आज आप कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में मनुकूल फल आज प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन सर से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकता है। समय पर आज आपके कोई भी कार्य बनते हुए नहीं दिख रहे हैं। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग ज्यादा ना करें। अप्रत्याशित खर्च के कारण आप परेशान हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग का आज आप ध्यान रखें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन बकाया वसूली के प्रयास सफल हो सकते हैं। लाभ के अवसर आपके हाथ में आएंगे। फालतू की बात पर ज्यादा ध्यान ना दें। नौकरी में पदोन्नति आपको प्राप्त हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में तेजी आएगी। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487