Logo
Saudi Arabia swimwear fashion show: सऊदी अरब में पहली बार एक ऐसा फैशन शो आयोजित किया, जिसमें स्विमसूट मॉडल्स शामिल हुईं। यह फैशन शो सऊदी अरब जैसे देश में एक अहम और ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है।

Saudi Arabia swimwear fashion show: सऊदी अरब...। इस देश का नाम सुनते ही जेहन में एक इस्लामिक राष्ट्र, जहां पहनवाने और रहन-सहन, खान-पान को एक अलग तस्वीर आती है। एक दशक पहले तक यहां महिलाओं को अबाया पहनना जरूरी था, जिसमें पूरे शरीर को कवर किया जाता है। लेकिन दुनिया के साथ सऊदी अरब भी बदल रहा है। 

इसकी एक बानगी शुक्रवार, 17 मई को देखने को मिली। सऊदी अरब में पहली बार एक ऐसा फैशन शो आयोजित किया, जिसमें स्विमसूट मॉडल्स शामिल हुईं। यह फैशन शो सऊदी अरब जैसे देश में एक अहम और ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है। इस शो से सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सराहना हो रही है। 

वन-पीस सूट में दिखीं मॉडल्स
पूल साइड में आयोजित इस फैशन शो मोरक्कन डिजाइनर यास्मीना कानजल के डिजाइन की हुई ड्रेस पेश की गई। इनमें से ज्यादातर लाल, बेज और नीले रंग के वन-पीस सूट शामिल थे। कानजल ने कहा कि यह सच है कि यह देश बहुत रूढ़िवादी है, लेकिन हमने शानदार स्विमसूट दिखाने की कोशिश की जो अरब दुनिया का प्रतिनिधित्व करते हैं।

काजनल ने कहा कि जब हम यहां आए, तो हमने समझा कि सऊदी अरब में स्विमसूट फैशन शो एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल होना सम्मान की बात है। 

सेंट रेजिस रेड सी रिज़ॉर्ट में आयोजन
यह शो सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर स्थित सेंट रेजिस रेड सी रिज़ॉर्ट में उद्घाटन रेड सी फैशन वीक के दूसरे दिन हुआ। यह रिसॉर्ट रेड सी ग्लोबल का हिस्सा है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की देखरेख में सऊदी अरब के विजन 2030 सामाजिक और आर्थिक सुधार कार्यक्रम के केंद्र में तथाकथित गीगा-परियोजनाओं में से एक है।

देखिए फैशन शो की तस्वीरें

Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show
Saudi Arabia First swimwear fashion show

प्रिंस के सत्ता में आने के बाद से कई बदलाव
क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान 2017 में सऊदी अरब की सत्ता में आए थे। इसके बाद से कई तरह के बदलाव को देखने को मिले हैं। सऊदी अरब की कट्टर धार्मिक छवि को नरम करने के लिए उनकी ओर से सामाजिक सुधारों के कई कार्यक्रम किए गए। जैसे सिनेमाघरों को फिर से चालू करना, लाठी के जोर पर जबरन नमाज के लिए प्रेरित करना, महिलाओं की उपस्थिति में संगीत समारोह शामिल हैं। 

शुक्रवार के शो में भाग लेने वाले सीरियाई फैशन प्रभावकार शौक मोहम्मद ने कहा कि सऊदी अरब पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर रहा है। इसलिए उसने दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। सऊदी अरब में पहली बार स्विमसूट फैशन शो आयोजित किया गया।

काफी लोगों को मिल रहा रोजगार 
आधिकारिक सऊदी फैशन कमीशन द्वारा पिछले साल प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में फैशन उद्योग का योगदान 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर या राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद का 1.4 प्रतिशत था और इसमें 230,000 लोगों को रोजगार मिला था।

5379487