Video: थाईलैंड में PM मोदी का भव्य स्वागत, लोगों में जबरदस्त उत्साह; किसी ने हाथ चूमा, किसी ने पैर छुए

PM Modi Thailand visit
X
PM Modi Thailand visit
PM Modi Thailand visit: PM नरेंद्र मोदी थाईलैंड दौरे पर हैं। मोदी गुरुवार (3 अप्रैल) को बैंकॉक पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। देखिए वीडियो और फोटो

PM Modi Thailand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड दौरे पर हैं। PM मोदी गुरुवार (3 अप्रैल) को बैंकॉक पहुंचे। एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद PM मोदी ने थाईलैंड की PM पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा से व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार (4 अप्रैल) को BIMSTEC सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मोदी थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न और रानी सुथिदा से भी भेंट कर सकते हैं।

गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत
नरेंद्र मोदी के थाईलैंड पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। PM मोदी थाईलैंड के ऐतिहासिक वात फो मंदिर भी जा सकते हैं। वात फो मंदिर बैंकॉक में स्थित है। मंदिर विशाल लेटे बुद्ध (रिक्लाइनिंग बुद्धा) प्रतिमा के लिए फेमस है। वात फो थाईलैंड के सबसे पुराने मंदिर में से एक है। इसमें 1,000 से अधिक बुद्ध प्रतिमाएं और 90 से अधिक स्तूप हैं।

गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभारी हूं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा-बैंकॉक में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभारी हूं। भारत और थाईलैंड के बीच एक गहरा सांस्कृतिक बंधन है जो हमारे लोगों के माध्यम से फलता-फूलता रहता है। यह देखकर खुशी होती है कि यहां यह संबंध इतनी मजबूती से परिलक्षित होता है।

रामायण दिलों और परंपराओं को जोड़ता है
पीएम मोदी ने आगे लिखा-एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो किसी और से नहीं मिलता। थाई रामायण, रामकियेन का एक आकर्षक प्रदर्शन देखा। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था जिसने भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
रामायण वास्तव में एशिया के इतने सारे हिस्सों में दिलों और परंपराओं को जोड़ता है।

पैरों पर 108 शुभ चिह्न उकेरे गए हैं
बता दें कि वात फो मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा 46 मीटर लंबी और 15 मीटर ऊंची है। प्रतिमा निर्वाण मुद्रा में है। प्रतिमा को सोने की परत से ढंका है। पैरों की लंबाई 4.5 मीटर है। 108 शुभ चिह्न उकेरे गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story