Logo
election banner
Pakistani Military Air Strikes in Afghanistan: 2021 में तालिबान सरकार के सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा तनाव बढ़ गया है। इस्लामाबाद का दावा है कि आतंकवादी समूह पड़ोसी देश से नियमित हमले कर रहे हैं।

Pakistani Military Air Strikes in Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबानी सेना के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार की रात अफगान धरती पर एयर स्ट्राइक की। तालिबान का दावा है कि दो हवाई हमलों में 8 लोगों की मौत हुई है। तालिबान ने पाकिस्तान के इस कदम की कड़ी निंदा और इसे देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। अब तालिबान ने भी तीन मोर्चों से पाकिस्तान पर हमला किया है। 

तालिबानी सैनिकों ने कुर्रम कबायली जिले, उत्तरी वजीरिस्तान और दक्षिणी वजीरिस्तान से हथियारों और तोपों से हमला किया है। तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि रात करीब तीन बजे पाकिस्तान ने खोस्त और पाकटीका इलाके में लोगों के घरों पर हवाई हमले किए। इसमें हमले मरने वाले सभी महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

2021 में तालिबान सरकार के सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा तनाव बढ़ गया है। इस्लामाबाद का दावा है कि आतंकवादी समूह पड़ोसी देश से नियमित हमले कर रहे हैं।

Pakistani Military Air Strikes
Pakistani Military Air Strikes

सात सैनिकों की मौत का पाकिस्तान ने लिया बदला
दरअसल, पाकिस्तान ने हवाई हमले शनिवार को अपने सात सैनिकों के मारे जाने के बाद किए। हमले के बाद देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जवाबी कार्रवाई की कसम खाई थी। उन्होंने सैनिकों की सलामी देने के बाद कहा कि जो कोई भी हमारी सीमाओं, घरों या देश में प्रवेश करेगा और आतंक करेगा, हम उन्हें दृढ़ता से जवाब देंगे, चाहे वह कोई भी हो या किसी भी देश से हो।

तालिबान ने आतंकियों को पनाह देने से किया इंकार
दरअसल, पाकिस्तान- अफगानिस्तान बॉर्डर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे आतंकवादी समूहों के अड्डे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान इन्हें संरक्षण देता है। विश्लेषकों का कहना है कि 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से पूर्व जनजातीय क्षेत्रों में आतंकवादियों का हौसला बढ़ गया है। टीटीपी सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। हालांकि तालिबान पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने से इनकार करता है।

तालिबान अधिकारियों ने कहा कि 2022 में पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टरों ने सीमा के अफगान क्षेत्र में हमले किए, जिसमें कम से कम 47 लोग मारे गए। 

TTP Member Niyamat
TTP Member Niyamat

आतंकी नियामत भी मारा गया?
टीटीपी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात से इनकार किया कि सोमवार के हमलों ने समूह को निशाना बनाया और कहा कि उनके सदस्य पाकिस्तान के भीतर से काम करते हैं। इस दावे को भी खारिज कर दिया गया कि हमले में कमांडर नियामत उर्फ जाकिर मारा गया है। हालांकि, टीटीपी के एक सदस्य ने बताया कि हमले में 9 लोग मारे गए हैं। जिनमें 2 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। एक बच्चा घायल हुआ है। 

5379487