Israel-Iran Conflict: ईरान के कब्जे में MSC Aries, इस जहाज पर 17 इंडियन सवार, अपने नागरिकों की रिहाई में जुटा भारत

17 Indians aboard MSC Aries
X
17 Indians aboard MSC Aries
17 Indians aboard MSC Aries: इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत की भी टेंशन बढ़ गई है। ईरान द्वारा कब्जे में लिए गए इजरायल से जुड़े जहाज पर 17 भारतीयों के सवार होने की बात सामने आई है।

17 Indians aboard MSC Aries:इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत की भी टेंशन बढ़ गई है। ईरान द्वारा कब्जे में लिए गए इजरायल से जुड़े जहाज पर 17 भारतीयों के सवार होने की बात सामने आई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज की खाड़ी में 'एमएससी एरीज' नाम के मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में में ले लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है, जहाज पर 17 भारतीय नागरिक सवार हैं। अब इन भारतीयों को वापस लाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

डिप्लोमैटिक चैनल्स के जरिए हो रही बातचीत
अधिकारियों ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी है कि MSC Aries नाम के एक कार्गो जहाज को ईरान ने कब्जे में ले लिया है। हमें पता चला है कि इस पर 17 भारतीय सवार हैं। भारत अपने नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए डिप्लोमैटिक चैनल्स के जरिए तेहरान और दिल्ली में ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है। जहाज ऑपरेट करने वाले इटालियन-स्विस ग्रुप MSC ने अपने जहाज के ईरान के कब्जे में होने की बात की पुष्टि की है।

होर्मुज स्ट्रेट के पास जब्त किया गया जहाज
जहाज को होर्मुज स्ट्रेट हिंद महासागर से जोड़ने वाले होर्मुज स्ट्रेट के पास शुक्रवार को जब्त किया गया। ईरानी अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरने के बाद उसे अपने क्षेत्रीय जल में भेज दिया। ईरानी नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हर साल दुनिया भर में कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले सैकड़ों जहाजों गुजरते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिहाज से एक अहम रुट माना जाता है।

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव
कार्गों जहाजों की ट्रैकिंग वेबसाइट्स के मुताबिक 'एमएससी एरीज' एक पुर्तगाली कार्गो जहाज है। इसके आखिरी बार होर्मुज स्ट्रेट के पास ट्रैक होने की जानकारी अपडेट की गई है। इस जहाज को जब्त करने के बाद से इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। इजराइल ने ईरान को चेतावनी दी है कि इस कार्गो शिप को जब्त करने का नतीजा भुगतना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story