मौत...चिंता...दशहत: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की जान गई, महीने भर में ये चौथी घटना

US Police
X
अमेरिकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Indian Student Found Dead in Ohio: दूतावास ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ओहियो में भारतीय मूल के छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ। पुलिस जांच चल रही है। दूतावास परिवार के साथ संपर्क में है। उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

Indian Student Found Dead in Ohio: अमेरिका से दुखद खबर है। ओहियो राज्य के सिनसिनाटी शहर में भारतीय मूल के छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी मृत पाया गया। वह लिंडर स्कूल ऑफ बिजनेस का छात्र था। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच जारी है। एक हफ्ते में यह तीसरी और इस साल की चौथी घटना है। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि श्रेयस की मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

दूतावास ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ओहियो में भारतीय मूल के छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ। पुलिस जांच चल रही है। दूतावास परिवार के साथ संपर्क में है। उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

कब-कब हुई भारतीय छात्रों की मौत?

30 जनवरी: इंडियाना राज्य के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के छात्र नील आचार्य का शव मिला था। आचार्य रविवार से लापता था। कुछ घंटों बाद तलाशी के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उसका शव मिला। आचार्य की मां गौरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि उनका बेटा लापता है। आखिरी बार एक उबर ड्राइवर ने देखा था, जिसने उन्हें कैंपस में छोड़ा था। कुछ देर बाद आचार्य की मृत्यु की पुष्टि की गई।

26 जनवरी: इलिनोइस विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 18 वर्षीय छात्र अकुल धवन कमरे में मृत मिले थे। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मृत्यु हाइपोथर्मिया से हुई थी। अकुल धवन के लापता होने की सूचना के बाद धवन के माता-पिता ने विश्वविद्यालय के पुलिस विभाग पर लापरवाही और निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

16 जनवरी: हरियाणा के पंचकुला के रहने वाले विवेक सैनी की 16 जनवरी को जॉर्जिया के लिथोनिया में एक बेघर व्यक्ति ने हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। उस पर आरोपी ने हथौड़े से 50 वार किए थे। विवेक ने उस बेघर शख्स को आसरा दिया था। लेकिन जब उन्होंने उसे वहां से जाने के लिए कहा तो हत्या कर दी।

विवेक सैनी जॉर्जिया के लिथोनिया में एमबीए कर रहे थे। एक स्टोर में नौकरी करते थे। आरोपी की पहचान जूलियन फॉल्कनर के तौर पर हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story