Falcon 10 Jet Crash: भारत से मॉस्को जा रही मोरक्को की एयर एंबुलेंस अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग थे सवार, सामने आया VIDEO

Plane Grounded in France
X
सुबह 4 बजे रोमानियाई प्लेन मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
Falcon 10 jet Crashes in Afghanistan: अफगानिस्तान से बड़ी खबर है। भारत से मॉस्को जा रहा एक विमान अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। बदख्शां पुलिस कमांड ने कहा कि यात्री विमान कल रात रडार से गायब हो गया था। जिबाक जिले के आर्टिलरी क्षेत्र के ऊंचे पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Falcon 10 jet Crashes in Afghanistan: अफगानिस्तान से बड़ी खबर है। भारत से होकर मॉस्को जा रहा Falcon 10 Jet विमान अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। विमान अफगानिस्तान के रास्ते रूस के मॉस्को जा रहा था। बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि विमान कल शनिवार रात रडार से अचानक गायब हो गया था। इसके बाद ये बदख्शां प्रांत के जिबाक जिले के पर्वतीय क्षेत्र के ऊंचे पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 6 यात्री सवार थे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की मीडिया ने इसे भारतीय विमान बताया था।

फाल्कन 10 जेट का निर्माण 1978 में फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने किया था। विमान का मालिकाना हक एथलेटिक ग्रुप एलएलसी और एक निजी व्यक्ति के पास है। दुर्घटनाग्रस्त जेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि इसकी पुष्टि हरिभूमि नहीं करता है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय नहीं
भारत की एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान DF-10 (डसॉल्ट फाल्कन) मोरक्को में रजिस्टर्ड है। यह एक छोटा विमान है। विमान एक एयर एंबुलेंस था और थाईलैंड से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था। गया हवाई अड्डे से ईंधन भरा था। इससे पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि अफगानिस्तान में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, वह भारतीय रजिस्टर्ड विमान नहीं है।

लापता विमान की चल रही तलाश
रूस की विमानन निगरानी संस्था के अनुसार, विमान भारत से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए मॉस्को के जुकोवस्की हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में चालक दल के चार सदस्यों सहित 6 लोग सवार थे। शनिवार की रात अफगानिस्तान के ऊपर रडान स्क्रीन से लापता हो गया था। लापता विमान की तलाश में रूस अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के अधिकारियों के साथ मिलकर सहयोग कर रहा है।

अफगानिस्तान के मंत्री ने एक टीम भेजा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की मीडिया ने विमान को भारतीय बताया था।अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया था कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और जिबाक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्री जबीहुल्ला अमीरी ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।

खबर अपडेट हो रही है...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story