Indian Navy ने बांग्लादेशी जहाज को बचाया: मर्चेंट वेसल पर सोमालिया के समुद्री लूटेरों ने किया कब्जा, भारतीय युद्धपोत को देखा तो भाग खड़े हुए

Indian Navy Rescues Bangladeshi ship:
X
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में बांग्लादेशी जहाज को समुद्री लूटेरों से बचाया।
Indian Navy Rescue Bangladeshi ship: इंडियन नेवी ने हिंद महासागर में एक बार फिर से मुसीबत में फंसे एक जहाज को बचा लिया। बांग्लादेशी जहाज एमवी अब्दुल्ला (MV Abdullah) पर साेमालिया के समुद्री लूटेरों ने कब्जा कर लिया था।

Indian Navy Rescue Bangladeshi ship: इंडियन नेवी ने हिंद महासागर में एक बार फिर से मुसीबत में फंसे एक जहाज को बचा लिया। बांग्लादेशी जहाज एमवी अब्दुल्ला (MV Abdullah) पर साेमालिया के समुद्री लूटेरों ने कब्जा कर लिया था। समुद्री लूटेरों ने इस पर सवार 23 क्रू मेम्बर्स को बंधक बना लिया। समुद्री लूटेरों के हमले के बाद जहाज ने डिस्ट्रेस मैसेज भेजा। जिसके बाद इंडियन नेवी ने तुरंत इसे छुड़ाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया ओर जहाज को लूटेरों से छुड़ा लिया। इंडियन नेवी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

मोजाम्बिक से यूएई जा रहा था जहाज

इंडियन नेवी ने बताया कि बांग्लादेशी जहाज मोजाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जा रहा था। इसी दौरान सोमालिया के तट के आसपास लूटेरों ने इस पर मंगलवार की रात धावा बोला था। इस जहाज पर 55 हजार टन कोयला लदा था। करीब 15-20 हथियारबंद समुद्री डकैतों ने जहाज को बंधक बना लिया था। जिस समय इस जहाज पर हमला हुआ यह सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से करीब 1100 किलोमीटर की दूरी पर था।

लॉन्ग रेंज मैरिटाइम पेट्रोल (LRMP) प्लेन की ली मदद
इंडियन नेवी को जैसे ही बांग्लादेशी जहाज के संकट में होने की जानकारी मिली, इसने लॉन्ग रेंज मैरिटाइम पेट्रोल (LRMP) प्लेन को इसकी मदद के लिए रवाना किया। जहाज को ढूंढ़ने के बाद LRMP ने इसके क्रू मेम्बर्स से संपर्क साधने की कोशिश की। हालांकि, जहाज की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद नौसेना ने अपने युद्धपोत को इस जहाज की ओर रवाना कर दिया। 14 मार्च की सुबह भारतीय नौसेना का युद्धपोत संकट में फंसे जहाज तक पहुंच गया।

भारतीय युद्धपोत को देखकर भागे लूटेरे
इसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने यह सुनिश्चित किया कि बांग्लादेशी जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेम्बर्स सुरक्षित हैं या नहीं। जब यह तय हो गया कि क्रू मेम्बर्स सुरक्षित हैं तो भारतीय युद्धपोत ने जहाज पर धावा बोल दिया। इधर, भारतीय वॉरशिप को देखते हुए लूटेरे जहाज छोड़ कर भाग खड़े हुए और इंडियन नेवी ने सभी क्रू मेम्बर्स को सकुशल बचा लिया।

फिर सक्रिय हुए सोमालिया के समुद्री लूटेरे
बता दें कि हाल के दिनों में हिंद महासागर में कॉमर्शियल शिप्स पर समुद्री डकैतों के हमले बढ़ गए हैं। इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही अरब और लाल सागर में ईरान समर्थित हूती विद्रोही मर्चेंट वेसल को निशाना बना रहे हैं। कभी ड्रोन से तो कभी मिसाइल के जरिए जहाजों पर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, सोमालिया के समुद्री लूटेरों के हमले की यह इस साल की पहली घटना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story