चलती स्कूटी पर जलाई अंगीठी, बाइक सवार महिला ने ठंड से बचने किया ऐसा जुगाड़; VIDEO देखकर हर कोई हैरान  

Fireplace On Scootey
X
Fireplace On Scootey
ठंड से बचने के लिए स्कूटी सवार महिला ने अंगीठी जला दी। इस अनोखे नजारे को जिसने देखा वो चौंक गया। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं। कोई गर्म कपड़े पहनकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश कर रहा है तो कोई अलाव जलाकर गर्माहट ले रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूटी पर सवार महिला ने अपनी गोद में अंगीठी जला ली। अंगीठी जलाकर गर्माहट ली जा रही है।

चलती स्कूटी पर रखी अंगीठी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला एक शख़्स के साथ भरी ठंड में कहीं जाती हुई दिखाई दे रही है। दोनों स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दे रहे है। इसी बीच महिला के हाथों पर जब निगाह पड़ती है, तो दिखाई देता है कि महिला ने ठंड से बचने का तगड़ा इंतज़ाम किया है। महिला के हाथ में एक जलती हुई अंगीठी दिखाई दे रही है, जिससे उस शख़्स को और उस महिला को गर्माहट मिल रही है।

लेकिन लोग महिला के इस खतरनाक जुगाड़ को देखकर काफ़ी हैरान हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @ashumitra8855 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है 'प्रयागराज में बहुत ज्यादा ठंड पड़ रहीं कश्मीर वाला जुगाड़ लिहिन चाची'।

सोशल मीडिया क्या बोले लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर तरह तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यहां लोग के लोग वास्तव में टैलेंटेड होते हैं। ये इस वीडियो से सच हो रहा है। गर्व है मैं इस शहर से हूं। एक और यूजर ने कमेंट किया है 'पागलपन, सब जल जाएगा, तो वहीं एक और अन्य यूजर ने कमेंट किया है 'आग लगेगी तो सारी ठंडी दूर हो जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story