Logo
election banner
Corbett Tiger Reserve Video : एक बाघिन ने अपने नन्हें शावक को जंगली जानवरों का शिकार करना सिखाया। VIDEO जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का है। इसे एक IAS  ने एक्स पर पोस्ट किया। देखें दिलचस्प वीडियो...।  

Corbett Tiger Reserve Video : दुनिया में जन्म लेती ही जानवर हो या बच्चे धीरे-धीरे सीखना शुरू कर देते हैं। उनकी पहली गुरू उनकी मां ही होती है। दरअसल, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला है। यहां एक बाघिन के मुंह में जिंदा हिरण का बच्चा देखा गया। इसके पीछे का कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या जानवरों में भी अपने बच्चे के प्रति इतनी फिक्र होती है ? जंगल की दुनिया अपने आप में अलग होती है। यहां का इको सिस्टम प्रकृति के बेहद करीब होता है। अपने से मजबूत जानवर अपने से कमजोर जानवर का शिकार करता है। एक ऐसा ही वीडियो आज हम आपको दिखाते है। 

अक्सर होता है कि बाघ अपने शिकार पर हमला करके उसे मार देता है फिर उसे खा जाता है। लेकिन यहां बिलकुल उल्टा हुआ। बाघिन ने हिरण के जिंदा बच्चे को जबड़े में पकड़ रखा है। यह मादा बाघ अपने तीन महीने के शावकों को शिकार करने के बाद मारने की प्रक्रिया सिखाने के लिए हिरण के जिंदा बच्चे को उसके पास ले जा रही है। 

आईएएस संजय कुमार ने X जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का एक बेहतरीन वीडियो पोस्ट किया। जिसमें एक बाघ ने हिरण के नन्हें बच्चे को मुंह में बड़े आराम से दबाकर ले जा रहा है। IAS संजय कुमार ने लिखा है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में जंगल का एक बेहतरीन पल कैप्चर किया गया। बाघिन अपने तीन महीने के भूखे शावकों को अंतिम शिकार करने का प्रशिक्षण देने के लिए एक जीवित हिरण के बच्चे को ले जा रही है। यह रॉ नेचर का सबसे बढ़िया रूप है।

इसे भी पढ़ें : Mother Polar Bear Video : अपने बच्चे को बचाने पानी में कूदा मादा भालू, यूजर बोले- हर प्राणी में होती है 'मां की ममता' 

रोचक प्रतिक्रियाएं मिलीं 
वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा- यह वाकई शावकों के लिए ट्रेनिंग का समय है। वहीं, एक अन्य यूजर ने अपने विवेक से लिखा-  शावकों के लिए प्रशिक्षण का समय. हम्म...जरूरी नहीं! चूंकि 3 महीने के शावकों को आमतौर पर शिकार का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। यह हो सकता है कि बाघिन अपने मातृ हार्मोन के दबाव में हो और मानसिक रूप से इतने छोटे हिरन के बच्चे को मारने के लिए फिट नहीं है, जबकि वह खुद एक मां है। वह यहां इस हिरण के बच्चे को गोद भी ले रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह क्रूर लगता है, लेकिन प्रकृति ऐसे ही काम करती है। 

5379487