Logo
election banner
Instagram Viral Reel : शादी के बाद की पहली रात यानी सुहागरात के बिस्तर पर युवक ने पहले रील बनाई। रील में उसने बैकग्राउंड म्यूजिक प्ले करते हुए अपनी पार्टनर को गिफ्ट दिए।

Instagram Viral Reel : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाने का आजकल खूब चलन हो गया है। लोग किसी भी तरह के वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं। ऐसे में अजीबोगरीब कंटेंट वाले वीडियो वायरल तो हो जाते हैं लेकिन लोग इनकी खिंचाई करने से भी नहीं चूकते हैं। 

ऐसा ही एक वीडियो एक दुल्हा बने शख्स ने अपनी सुहागरात से पहले दुल्हन के साथ एक रील बनाई, जिसमें वह दुल्हन को गिफ्ट दे रहा है, साथ ही बैकग्राउंड में सॉन्ग प्ले हो रहा है। घुंघट में चांद होगा, आंचल में चांदनी...। इस तरह की रील बनाकर शख्स ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। फिर क्या, इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन लोग शख्स की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। 

देखें इंस्टाग्राम रील 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स दूल्हे के लिबास में दिखाई दिख रहा है। उसके पास पत्नी दुल्हन के लिबास में बैठी है। शादी के बाद शख्स की पहली रात की शुरुआत हो रही है। लेकिन इससे पहले उसके लिए रील बनाना जरूरी हो गया। वह कैमरे की तरफ देखकर पत्नी का घूंघट उठाता है, उसके बाद वह उसे टेडी बेयर के साथ और भी गिफ्ट देता है। 

 

इसे भी पढ़ें : Viral Video : प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन, फिर नाचने लगा लड़कों का ग्रुप, वीडियो वायरल हुआ तो हो गए ट्रोल  

 

बता दें कि यह शख्स इंस्टाग्राम पर खूब वीडियो बनाता है। उसने अपनी शादी की भी इंस्टाग्राम पर खूब वीडियो डाले हैं। यहां तक की सुहागरात मनाने से पहले भी उसने वीडियो अपलोड किया था। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

तेरी शादी कब खत्म होगी, हमें अपडेट देते रहना... 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शख्स का नाम राजा है। वह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट raja_vlogs1123 से वीडियो पोस्ट करता है। इंस्टाग्राम पर इस शख्स के तीन मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। इस अकाउंट से शेयर की गई सुहागरात वाली वीडियो को करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। उस पर लोगों की खूब कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- यहां तो छोड़ दे वीडियो बनाना। दूसरे यूजर ने लिखा-भाई तेरी शादी कब खत्म होगी। एक और यूजर ने कमेंट किया है  इस पागल ने तो हद कर रखी है भैंसा कहीं का। एक अन्य यूज़र ने लिखा है ' भाई अपडेट देते रहना हम लोग ऑनलाइन ही है। 

5379487