Elephant Attack Video : हाथी के पास चली गई लड़की, सूंड उठाकर फेंका इतनी दूर...

Elephant Attack On Girl, Video Viral
X
Elephant Attack On Girl, Video Viral
Elephant Attack Video : भोजन कर रहे हाथी के पास एक लड़की चली जाती है फिर क्या था, उसे गजराज के गुस्से का सामना करना पड़ता है। हाथी ने गुस्से में अपनी सूंड उठाकर उसे दूर फेंक दिया। जिसमें लड़की को पीठ में चोट आई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

Elephant Attack Video : वीडियो बनाने का चस्का ऐसा होता है कि इसमें इंसान अपना फायदा-नुकसान सब भूल जाता है। इसका खामियाजा बाद में उठाना पड़ता है। खासकर जंगली जानवरों के पास जानकर वीडियो बनाना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही कुछ एस वीडियो में आपको देखने को मिलेगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की जंगल में हाथी के पास चली जाती है। पीछे से उसका दोस्त वीडियो बनाता है। लेकिन जब लड़की हाथी के करीब पहुंचती है तो गजराज महाराज गुस्से में आ जाते हैं। अपने भोजन के समय लड़की को पास देखकर वह गुस्से से लाल हो जाते हैं। इसके बाद हाथी ने अपनी सूंड का उपयोग करते हुए लड़की को दूर उछाल फेंक दिया। सूंड से हुए हमले में लड़की दूर जाकर गिरती है। उसे हल्की चोट आती है। लड़की तुरंत उठकर वहां से भाग जाती है। वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि लड़की ने हाथी से दोस्ती करने की कोशिश की।

Girl tries to make friends with an elephant and finds out pic.twitter.com/DD5jGR6qjk

क्या बोले यूजर

वायरल वीडियो को @PicturesFoIder नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को 23.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं 86 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा- जंगली जानवर जंगली होते हैं, उन्हें आपकी परवाह नहीं होती है। एक दूसरे यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि जंगली जानवर को अकेला छोड़ दो।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story